फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Narayan Sai's appearance through video conferencing, now hearing on October 10

पानीपत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई नारायण साईं की पेशी, अगली तारीख 10 अक्तूबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Narayan Sai's appearance through video conferencing, now hearing on October 10
पानीपत। आसाराम बापू केस के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी नारायण साईं की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पानीपत कोर्ट में पेशी हुई एवं बयान दर्ज किए गए। दूसरी ओर मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर गोली चलाने के आरोपी कार्तिक एवं साजिश रचने के आरोपी नीरज की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई है, जबकि आरोपी निशांत कोर्ट में पेश हुआ। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला 1996 में आसाराम से प्रभावित होकर उनके शिष्य बने थे। बाद में वे आसाराम के बेटे नारायण साईं के निजी सचिव भी रहे, लेकिन आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला आने के बाद वर्ष 2015 में महेंद्र चावला ने साथ छोड़ दिया और सजा दिलाने की ठानी। महेंद्र चावला दुष्कर्म केस में मुख्य गवाह बन गए। उन्हें गवाही देने से रोकने के लिए 13 मई 2015 को घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। एक गोली उन्हें लगी, लेकिन वह छत से कूद गए और उनकी जान बच गई। इसके बाद उन्होंने मार्च 2016 में नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। महेंद्र चावला ने एक सप्ताह पहले डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed