{"_id":"63241ce6a803184ee939bfef","slug":"narayan-sai-appears-in-panipat-court-in-hearing-of-assault-on-main-witness-in-asaram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: नारायण साईं पानीपत कोर्ट में पेश, आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर हमले के मामले में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: नारायण साईं पानीपत कोर्ट में पेश, आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर हमले के मामले में सुनवाई
Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
सार
पानीपत के सनौली निवासी महेंद्र चावला आसाराम केस के मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि पिता के खिलाफ गवाही देने पर नारायण साईं ने 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर हमला कराया। महेंद्र चावला को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
नारायण साई पानीपत कोर्ट में पेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर किए गए हमले के मामले में चल रहे केस में शुक्रवार को उनके बेटे नारायण साईं को पानीपत में न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया गया। नारायण साईं को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट परिसर परिसर के द्वितीय तल पर मौजूद अदालत में ले जाया गया। सुबह करीब 11 पुलिस नारायाण साईं को कोर्ट लेकर पहुंची।
विज्ञापन
पानीपत के सनौली निवासी महेंद्र चावला आसाराम केस के मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि पिता के खिलाफ गवाही देने पर नारायण साईं ने 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर हमला कराया। महेंद्र चावला को गोली मारी गई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने नारायण साईं को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है। नारायण साईं को कोर्ट परिसर में लाते वक्त पुलिस को सतर्क किया गया था। नारायण साईं के आगे और पीछे पुलिसकर्मी होने के साथ ही मुख्य द्वार पर भी पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन