{"_id":"6066414f8ebc3e8ccb01fe9b","slug":"namrata-best-mother-panipat-news-knl658757102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट मदर प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर नम्रता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट मदर प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर नम्रता ने मारी बाजी
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वीरवार को सीडीपीओ कार्यालय इसराना में बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ जसबीर कौर ने की। प्रतियोगिता के समापन पर अव्वल रहीं प्रतिभागियों को सीडीपीओ जसबीर कौर और हेल्थ विभाग से डॉ ललित कुंडू ने सम्मानित किया। ब्लॉक लेवल पर प्रथम रहीं नम्रता पाथरी को चार हजार रुपये, द्वितीय रहीं प्रीति बुआना लाखु को तीन हजार और तृतीय रहीं ज्योति नौल्था को दो हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। इससे पहले सर्कल स्तर पर अव्वल रहीं प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ जसबीर कौर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पूरक पोषण आहार के साथ छोटे बच्चों को खेल के माध्यम से सिखाना जैसे कार्य कराए जा रहे है। इससे पहले सर्कल स्तर पर बेस्ट मदर का चयन किया गया था। इस दौरान सीडीपीओ जसबीर कौर, एमओ डॉ ललित कुंडू, फार्मेसी ऑफिसर राकेश कुमार, सुपरवाइजर दर्शना देवी, गुरुमुखी मलिक, मोहिनी, कमला, सुरेश कुमार, सुरजीत व कंवर सिंह मौजूद रहे।
सर्कल स्तर पर इन्हें मिला सम्मान
बुआना लाखु सर्कल से प्रीति बुआना लाखु प्रथम, आरती कैथ द्वितीय और अमनदीप बिजावा तृतीय रहीं। मांडी सर्कल से मनीषा पलड़ी प्रथम, रीना चमराडा द्वितीय व कोमल मांडी तृतीय रहीं। नौल्था सर्कल से ज्योति नौल्था प्रथम, मीना नौल्था द्वितीय व पूजा ब्राह्मण माजरा तृतीय रहीं। डाहर सर्कल से पिंकी डाहर प्रथम, सोनम बुडशाम द्वितीय व प्रीति डाहर तृतीय रहीं। अहर सर्कल से अनुराधा भाऊपुर प्रथम, सोनिया अहर द्वितीय व स्वीटी अहर तृतीय रहीं। सींक सर्कल से नम्रता पाथरी प्रथम, सुदेश सींक द्वितीय व रीना कुराना तृतीय रहीं। सर्कल स्तर पर प्रथम रही महिला को 2000 रुपये, द्वितीय रही महिला को 1200 रुपये व तृतीय रही महिला को 800 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।