{"_id":"5f5bd25e8ebc3e82506c6198","slug":"nagar-nigam-send-notice-to-illigal-constrution-panipat-news-knl43906377","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण और कॉलोनियों का संरक्षक बना नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण और कॉलोनियों का संरक्षक बना नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम पानीपत शहर में बन रहे अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनियों, अवैध पैट्रोल पंप पर कार्रवाई करने से आज तक हिचक महसूस करता आया है। शिकायत मिलने के बाद भी निगम सिर्फ औपचारिकताएं निभाने के लिए महज नोटिस का खेल खेलता रहता है। डीटीपी भी आज तक इन अवैध निर्माणों और कॉलोनियों का बाल भी बांका नहीं कर पाया है। वहीं, सीएम फ्लाइंग तक इनके दस्तावेज ले जा चुकी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये कॉलोनाइजर इतने दबंग हैं कि इन्हें किसी का डर नहीं है। कोई भी इन पर कार्रवाई करने की हिमाकत नहीं जुटा पाता। विधायक के आदेशों के बाद भी आज तक किसी भी अवैध कॉलोनी या अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई न होना इसका प्रत्यक्ष सबूत है।
बता दें कि कुटानी रोड पर काटे जा रही अवैध कॉलोनी सबकी नजरों में है, लेकिन अब तक निगम की कार्रवाई जीरो ही है। जिसके चलते अब यहां निर्माण कार्य तक शुरू हो गए हैं। अवैध कॉलोनाइजर रोजाना प्रॉपर्टी डीलरों के साथ यहां बैठकर प्लाटों के सौदे करते देखे जा सकते हैं। प्लाटों के रेट निर्धारित करने से लेकर रजिस्ट्री करवाने तक के वायदे किए जाते हैं। ये हालात तो तब हैं जब यहां की जमीन के बड़े-बड़े बोर्ड तक तहसील कार्यालय में लग चुुुके हैं। कई बार नोटिस और निगम अधिकारियों का दौरा तक हो चुका है।
सुर्खियों से लेकर सदन तक में मचा हंगामा, नहीं जागे अधिकारी
शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर निगम सदन की बैठक में इनको लेकर हंगामा तक मच चुका है, लेकिन हमेशा उनसे एक ही बात सुनने को मिलती है कि नोटिस भेज रखा है।
विज्ञापन
नगर निगम के भवन निरीक्षक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कुटानी रोड वाली जमीन पर निगम कभी भी कार्रवाई कर सकता है, इसके लिए निगम ने नोटिस भेजा है। इससे पहले भी कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं।