{"_id":"57e973524f1c1be36f574107","slug":"nagar-nigam-bjp-congress-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-प्लान के सोसाइटी कराएगी काम, आज किया जा सकता है गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-प्लान के सोसाइटी कराएगी काम, आज किया जा सकता है गठन
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम व नगर पालिका के साथ जिले में डी-प्लान के तहत समिति के माध्यम से विकास होगा। इसको लेकर तीनों इकाइयों के पार्षदों को शामिल किया जाएगा। 25 सदस्यीय कमेेटी में नगर निगम के आठ, जिला परिषद के 11 व नगरपालिका समालखा का एक पार्षद शामिल किया जाएगा। समिति के गठन को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में बैठक बुलाई गई है। जिसको लेकर भाजपा व कांग्रेस में एक बार फिर खींच गई है।
अब तक डी-प्लान के तहत पैसा विधायक की सहमति से किया जाता था। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ डी-प्लान का पैसा खर्च करने का भी तरीका बदल दिया है। अब डी-प्लान की ग्रांट खर्च करने के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाना है। सरकार की तरफ से इसको लेकर हिदायत दी गई है। जिले में कमेटी के गठन को लेकर मंगलवार को 12 बजे लघु सचिवालय के प्रथम तल पर बैठक होना तय हुई है। कमेटी में जनसंख्या के आधार पर सदस्य की संख्या तय की गई है।
जिले में 25 सदस्यीय कमेटी में नगर निगम पानीपत के आठ पार्षद, समालखा नगरपालिका का एक और जिला परिषद के 11 पार्षदों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पांच सदस्य सरकार द्वारा नोमिनेट किए जाएंगे। कुछ अपुष्ट सूत्रों की माने तो मंगलवार को बैठक तो होगी, लेकिन कमेटी के सदस्यों के चुनाव होना संभव नहीं होगा। इसका एक बड़ा कारण कमेटी में शामिल होने को लेकर खुद सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षदों का आगे आने के लिए एक दूसरे की टांग खिंचाई करना माना जा रहा है। अब देखना है कि मंगलवार को बैठक में पार्षद कमेटी का गठन कर पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस ने अलग-अलग की बैठक
डी-प्लान की कमेटी को लेकर भाजपा व कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हो गई है। दोनों दलों के पार्षदों ने गुप्त स्थानों पर बैठक कर नीति तैयार की है। इसको लेकर न केवल नगर निगम बल्कि जिला परिषद व समालखा नगर पालिका में भी फिर से गुटबाजी रातोंरात देखी गई। अपुष्ट सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो भाजपा के ही कई पार्षदों की खींचतान में लगे हुए हैं। खुफिया तंत्र ने भी पार्षदों की गतिविधियों पर नजर लगानी शुरू कर दी है।
डी-प्लान की ग्रांट अब समिति की सहमति से खर्च होगी। इसको लेकर 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर मंगलवार को समिति के चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई है। जिसमें समिति के गठन पर विचार विमर्श किया जाएगा। सभी पार्षदों की सहमति से ही समिति गठित की जाएगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त पानीपत।