{"_id":"66ca77c55d2eb59a39035424","slug":"my-boat-is-stuck-in-my-dark-whirlpool-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123217-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेरे सांवरे भंवर में फंसी है मेरी नैया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेरे सांवरे भंवर में फंसी है मेरी नैया...
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी में श्री श्याम भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। साध्वी पूर्णिमा व भजन गायिका प्रियंका चौधरी ने एक से बढ़ कर एक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। कलाकारों ने भक्तिमय धुन बजाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम में सुंगन्धित इत्र की वर्षा की। 56 भोग बनाया गया।
मुख्यातिथि भाजपा से युवा नेता मनमोहन भड़ाना ने श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से मन में नई ऊर्जा का संचार होता है। ये आयोजन आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। संकीर्तन में श्री श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। इस दौरान अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत व छप्पन भोग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। साध्वी पूर्णिमा ने मेरो प्यारों नंदलाल किशोरी राधे, श्याम मोरे नैना आगे रहियो, मुझे अपने ही रंग में रंगले, तू जीने मर्जी दुख दे ले, मेरे संग आएगी रे वृंदावन की गलियां, आजा श्याम तेरी याद आई आदि मनभावन भजन सुनाकर तालियां बटोरी। गायक प्रियंका चौधरी ने मेरे सांवरे भंवर में फंसी है मेरी नैया, अगर दुखों ने इतना सताई न होती, आना है बुढ़ापा, अरी बहना केशों पे लिख दे, तेरी मुरली सुनके सांवरे आदि भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, अजय शर्मा, नगरपालिका पार्षद प्रतिभा, स्नेह गर्ग, सीता राम आर्य, अंकुश गर्ग, महिपाल छौक्कर व तुषार छौक्कर मौजूद रहे।