फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Muskan gets gold in All India Karate Championship

मुस्कान को ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Muskan gets gold in All India Karate Championship
पानीपत। पदक जीतने के बाद एंजल बेनिवाल व मुस्कान। - फोटो : Panipat
पानीपत। आत्मरक्षा के लिए कराटे की शुरुआत की और फिर मुस्कान के लिए यह खेल जुनून बन गया। मेहनत का नतीजा रहा कि सेक्टर-24 निवासी 12 वर्षीय मुस्कान ने दिल्ली में आयोजित दिल्ली पुलिस ऑल इंडिया वुमेन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह चैंपियनशिप सात और आठ मार्च को दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले मुस्कान ने आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखने की इच्छा पिता संदीप से जाहिर की। इस पर उन्होंने मुस्कान का दाखिला अकादमी में कराया और वहां कराटे के साथ ही ताइक्वांडो सीखना शुरू किया। कोच संदीप कुमार ने मुस्कान की प्रतिभा को पहचाना और इसे खेल के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने हिस्सा लिया। महज 12 वर्ष की उम्र में मुस्कान तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन

मुस्कान के पिता संदीप ने बताया कि बेटी ने सारा फोकस अपने खेल पर रखा। सुबह जल्दी उठकर सेक्टर-18 स्टेडियम में जाती और अभ्यास करती थी। शुरुआत में मुस्कान को हाथ एवं पैर में चोट लग जाती थी लेकिन वह अपना अभ्यास बंद नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजेल ने भी जीता कांस्य पदक
दिल्ली पुलिस आल इंडिया वुमेन कराटे चैंपियनशिप में पानीपत की 15 वर्षीय एंजेल बेनीवाल ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 54 किलोग्राम भारवर्ग में पदक जीता है। चैंपियनशिप में देश भर से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पानीपत से पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया था, इनमें से दो खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। दोनों खिलाड़ी कोच संदीप कुमार से सीखते हैं। कोच संदीप कुमार और कोच प्रवीन ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed