फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder of young man in Garh Sarnai village

Panipat News: गढ़ सरनाई गांव में युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Murder of young man in Garh Sarnai village
पानीपत। गढ़ सरनाई गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके पड़ोसी युवक पर है। जहां वीरवार को युवक का शव मिला था। वहीं पर पड़ोसी युवक की चप्पल व बाइक के टुकड़े भी पड़े थे। परिजन इसी माध्यम से आरोपी तक पहुंचे। परिजनों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। आरोपी की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन

गढ़ सरनाई गांव निवासी धर्मबीर सैनी ने बताया कि वह पेशे से किसान है। वह चार बच्चों का पिता है। बड़ा बेटा राहुल (21) उसके साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटवाता था। वह बुधवार रात 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह तक वह वापस नहीं आया न ही उससे फोन पर बातचीत हुई। वह सुबह खेत में गए तो उन्हें सूचना मिली कि राहुल का शव सरदारों के खेतों के पास सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जहां राहुल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसको नाक और गले पर चोट लगी हुई थी। पास में एक सिल्वर रंग की बाइक के टूटे हुए कुछ टुकड़े पड़े हुए थे। इसके अलावा मौके से गांव के ही विनय की चप्पलें पड़ी हुई थी। शव के पास सरिया भी पड़ा था। इससे शक हुआ कि विनय ने ही राहुल की हत्या की है।
विज्ञापन



शक होने के बाद परिजन विनय के घर गए। जहां जाने के बाद उससे पूछा कि उसकी चप्पल कहां है। जिस पर उसने कहा कि घर का कोई सदस्य पहन कर गया होगा। इसके बाद उससे बाइक का पूछा। उसने कहा कि बाइक छोटा भाई स्कूल में ले गया है। परिजन स्कूल गए, तो पता लगा कि उसका भाई बाइक नहीं ले गया है। वापस विनय के घर पहुंचे। उससे सख्ती से पूछा। सभी ने बाइक तलाश की, तो वह तूड़े के भीतर छिपाई हुई मिली। इसके बाद परिजनों ने आरोपी विनय के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

विनय को तीन दिन पहले चप्पलें खरीदते हुए देखा था
धर्मबीर ने बताया कि विनय अक्सर राहुल के साथ रहता था। जब उन्हें राहुल का शव मिला। उसके पास नई चप्पलें पड़ी थी। यहां गांव के एक युवक ने बताया कि यह चप्पलें तीन दिन पहले विनय ने गांव से ही खरीदी थी। गांव में सिल्वर रंग की तीन मोटरसाइकिल मिलीं। उन्होंने दो की जांच की तो वह सही मिली। विनय से उसकी मोटरसाइकिल के बारे में पूछा तो वह बहाना बनाने लगा था। इसलिए उन्हें उस पर शक हुआ।


बॉक्स
पुलिस पहले मानती रही हादसा

वीरवार सुबह राहुल का शव मिला था। पुलिस पहले इसे हादसा बताती रही। पुलिस व परिजनों में वीरवार को तकरार रही। इसलिए वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया।



वर्जन-
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों पर आरोपी विनय पर केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed