फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation will acquire Sector 11-12

Panipat News: सेक्टर 11-12 का अधिग्रहण करेगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will acquire Sector 11-12
पानीपत। नगर निगम सेक्टर-11 और 12 का अधिग्रहण करेगा। निगम इसमें सीवर सिस्टम का संचालन भी देखेगा। इससे पहले सड़क, पार्क और स्ट्रीट लाइटों का संचालन नगर निगम के पास था। सीवर सिस्टम नगर निगम के हाथ में आने के बाद लोगों में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी की मौजूदगी में शुक्रवार को इसका फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के कार्यालय में इसके लिए हरियाणा विकास प्राधिकरण और नगर निगम अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने सेक्टर 11-12 में सीवर की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों में से एक भी सेक्टर में सीवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बाकी कार्यों को संभाल रहा है। ऐसे में सीवर का जिम्मा भी संभाल ले। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इसके लिए फरवरी में आदेश भी जारी किए थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियाें ने दोनों सेक्टरों में सीवर का संचालन नगर निगम द्वारा करने पर अपनी सहमति दी। प्राधिकारण के अधिकारियों ने कहा कि उनको इससे कोई आपत्ति नहीं है। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने कहा कि अधिकारी सीवर का अब का संचालन पूरा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed