फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal corporation's big action, yellow claw was run on five illegal colonies in 4 hours

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 घंटे में पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's big action, yellow claw was run on five illegal colonies in 4 hours
कश्यप कॉलोनी में निगम द्वारा मकान के ढहाने का विरोध करते कॉलोनी के लोग। - फोटो : Panipat
नगर निगम ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग पांच क्षेत्रों में नींव और अवैध रास्तों को ध्वस्त किया। इसके लिए निगम अमला, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ सभी जगहों पर पहुंचा। ताबड़तोड़ कार्रवाई चार घंटे तक चली। एक जगह पर निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से ढहाया तो यहां टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। हालांकि निगम अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक उनकी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। ये कार्रवाई जारी रहेगी। अवैैध कॉलोनी काटी गई तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई से पहले संबंधित कॉलोनाइजरों, नींव बनाने वालों और मकान बनाने वालों को ध्वस्त करने संबंधित नोटिस दिए हुए थे। इसके बाद भी काम नहीं रोका गया था तो निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। ये कार्रवाई सुबह 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चली। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बीडीपीओ पूनम मौजूद रहीं। वहीं, पुराना औद्योगिक क्षेत्र मॉडल टाउन से पुलिस बल को साथ लिया गया। निगम की तरफ से बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, एटीपी दीपक राणा, जयकिशन, देवेंद्र, सुनील समेत सफाई शाखा के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां चला पीला पंजा
वार्ड नंबर 26 के अंतर्गत आने वाले काबड़ी रोड पर केले के गोदाम के पास करीब 4 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। इसमें निगम ने कई नींव व रास्तों को उखाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 23 की दत्ता कॉलोनी में करीब 4 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी में बनाई गई मकानों की नींव व रास्तों को तहस नहस किया।
वार्ड नंबर 19 की कश्यप कॉलोनी में करीब 5 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर भी निगम का पीला पंजा चला। यहां निर्माणाधीन मकान गिराया। जिस पर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया।

गोहाना रोड पर फाटक के पास करीब 3 एकड़ में बनी एक फैक्टरी को तोड़कर इसमें प्लाटिंग की जा रही थी। यहां भी कई नींव व रास्तों को उखाड़ा गया।
इसके अलावा वार्ड नंबर 19 के सौंधापुर के पास भी करीब 3 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। यहां भी कई नींव गिराई गई।
शहर में पनप रही अवैध कॉलोनियों को पहले निगम ने नोटिस दिया था। इसके बाद भी कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे थे। कई जगह अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार नींव व रास्तों को उखाड़ने का काम किया गया। एक जगह पर लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन निगम की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-दलबीर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम, पानीपत।

कश्यप कॉलोनी में जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को ढहाती निगम की जेसीबी

कश्यप कॉलोनी में जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को ढहाती निगम की जेसीबी- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed