फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal corporation locked; garbage dumped again outside MLA and councillor's offices.

Panipat News: निगम पर ताला, विधायक व पार्षद कार्यालय के बाहर फिर फेंका कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation locked; garbage dumped again outside MLA and councillor's offices.
विधायक कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर डाला कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को आंदोलन और तेज कर दिया। कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण प्रॉपर्टी टैक्स समेत निगम से जुड़े कई अन्य काम दिनभर प्रभावित रहे।
इसके बाद कर्मचारियों ने निगम कार्यालय, शहरी विधायक प्रमोद विज और वार्ड-9 के पार्षद नवल जिंदल के कार्यालय के बाहर तथा चौड़ा बाजार में कूड़ा डालकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने इन स्थानों पर चार ट्रॉलियों में भरकर कूड़ा डाला। बाद में पालिका बाजार से एग्रो मॉल तक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


चार ट्रॉलियों में कूड़ा भरकर सड़कों पर निकले कर्मचारी
नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी पालिका बाजार में एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू किया। सबसे पहले निगम कार्यालय परिसर में कूड़ा डाला गया। इसके बाद चार ट्रॉलियों में कूड़ा भरकर कर्मचारी सड़कों पर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर जीटी रोड किनारे कूड़ा डाल दिया। इसके बाद वार्ड-9 के भाजपा पार्षद नवल जिंदल के कार्यालय के सामने भी कूड़ा डाला गया। कर्मचारियों ने शहर के व्यस्त इंसार बाजार के चौड़ा बाजार की मुख्य गली में भी कूड़ा डाल दिया। इससे बाजार में दुर्गंध फैल गई और दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, जीटी रोड पर फूंका पुतला
कर्मचारी पालिका बाजार से संजय चौक होते हुए एग्रो मॉल स्थित नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद जीटी रोड पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने पालिका बाजार से एग्रो मॉल तक रोष मार्च भी निकाला।

नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश कुमार अठवाल और सचिव राजन ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की गईं। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।

कूड़े से बाजार में दुर्गंध, ग्राहकों का आना हुआ मुश्किल
इंसार बाजार के कपड़ा व्यापारी रमेश चावला ने बताया कि बाजार की मुख्य गली के बीच कूड़ा डाले जाने से दुर्गंध फैल गई है। दुकान में बैठना तक मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी दुकान के अंदर आने के बजाय वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीदारी के सीजन में बाजार के बीच कूड़ा डालना उचित नहीं है।

मॉडल टाउन निवासी सुमित कटारिया ने बताया कि वह मकान का प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने के लिए पालिका बाजार स्थित निगम कार्यालय पहुंचे थे। वहां गेट पर ताला लगा मिला और कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें निगम के डीएमसी कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स कर्मचारियों के बैठने की जानकारी मिली, लेकिन वहां जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

विकास कुमार ने बताया कि विधायक कार्यालय के पास जीटी रोड किनारे सड़क पर कूड़ा डाल दिया गया है। हवा चलने पर कचरा सड़क पर फैल रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।

वार्ड-9 निवासी सतपाल शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। अब पार्षद कार्यालय और गलियों के बाहर भी कूड़ा डाले जाने से बीमारियां फैलने का डर है। कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन आम जनता और राहगीरों को परेशान करना उचित नहीं है।

वर्जन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुई समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। आम जनता और व्यापारियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। कर्मचारियों से अपील है कि वे बातचीत के माध्यम से समाधान निकालें। -अरुण, डीएमसी नगर निगम।

विधायक कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर डाला कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया

विधायक कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर डाला कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया

विधायक कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर डाला कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया

विधायक कार्यालय के बाहर जीटी रोड पर डाला कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed