फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal corporation employee died during treatment

Panipat News: नगर निगम कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employee died during treatment
सनौली। सनौली खुर्द गांव में स्कूल के पास नेशनल हाईवे सड़क पर तेज गति से आ रही निजी स्कूल की बस की टक्कर से बाइक पर डयूटी पर जा रहे नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें रविवार को एक कर्मचारी धर्मपाल की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में 12 वे दिन दोपहर बाद साढ़े चार बजे मौत हो गई है। कर्मचारी की मौत होने पर गांव में मातम का माहौल हैं। दूसरे कर्मचारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सनौली रोड पर 12 अगस्त को सुबह करीब सात बजे हादस हुआ था। सनौली खुर्द गांव निवासी धर्मपाल (52) शमशेर बाइक पर सवार हो कर पानीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारी सनौली रोड से पानीपत की ओर जा रहे थे। जब वे सनौली खुर्द राजकीय स्कूल के पास पहुंचे तो सामने पानीपत की ओर से तेज गति से आ रही निजी स्कूल की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार धर्मपाल और शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस उनको बाइक सहित दो सौ मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई थी। जिससे बाइक भी चकनाचूर हो गई थी और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed