फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Criminal Mukim Kala cremated in Panipat of Haryana

चित्रकूट फायरिंग:  हरियाणा में सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुकीम काला, गांव की मिट्टी भी नहीं मिली

Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
सार

चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार को ईद के दिन सुबह लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़  फायरिंग हुई थी। जेल में पूर्वाचंल के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से कुख्यात अपराधी मुकीम काला व मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला था।

विज्ञापन
Criminal Mukim Kala cremated in Panipat of Haryana
मुकीम काला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चित्रकूट जेल में हुई फायरिंग में मारे गए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुकीम काला को आखिरी वक्त में अपने पैतृक गांव की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई। काला कैराना स्थित गांव जहानपुरा का रहने वाला था। परिजन मुकीम के शव को उसके ननिहाल हरियाणा के पानीपत में उसके मामा के गांव अधमी लेकर आए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दो दिन पहले चित्रकूट की जेल में पश्चिमी यूपी के अपराधी मुकीम काला निवासी गांव जहानपुरा, कैराना की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को उसका शव मां मीना और परिवार के अन्य सदस्यों के सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन


मुकीम की मां ने लगाए गंभीर आरोप
इस दौरान मुकीम काला की मां मीना ने सवाल उठाते हुए कहा कि जेल के अंदर सुई तक नहीं जा सकती तो पिस्तौल कैसे पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या में सहारनपुर, शामली और चित्रकूट पुलिस का हाथ है।  मीना ने कहा कि उसके बेटे मुकीम को सात-आठ दिन पहले ही चित्रकूट जेल ले जाया गया था। इससे पहले वह सहारनपुर की जेल में बंद था। गांव में आकर पूछिए, मेरे बेटे की कोई गलती नहीं है। कभी स्कूल से तो कभी खेत से उठाकर उस पर केस लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाई मजदूरी करने वाला मुकीम बना अपराधी 
कैराना थाना के गांव जहानपुरा में रहने वाला मुकीम काला मजदूरी का काम करता था, लेकिन वह अपराधी बन गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंक बरपाने वाले कंगा गिरोह में रहते हुए मुकीम ने कई अपराध किए। कंगा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मुकीम ने खुद का गिरोह बना लिया और हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली व उत्तराखंड में अपराधों को अंजाम दिया। 20 अक्तूबर 2015 को मेरठ एवं नोएडा की स्पेशल टास्क फोर्स ने मुकीम को गिरफ्तार किया था। उस पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दो लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed