फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MSP of mustard is Rs 5650, currently it is being sold in the market for Rs 4400.

Panipat News: सरसों का एमएसपी है 5650 रुपये, मंडी में अभी बिक रही है 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर सरसों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
MSP of mustard is Rs 5650, currently it is being sold in the market for Rs 4400.
पानीपत। पानीपत की नई अनाज मंडी में सरसों की आवक हो रही हैं। दो दिन से मौसम साफ होने पर किसानों ने फिर से सरसों की कटाई शुरू कर दी है, क्योंकि पानीपत क्षेत्र में अधिक बारिश नहीं हुई हैं। इससे पहले भी नई अनाज मंडी में सरसों की आवक हो रही थी। सोमवार को पानीपत नई अनाज मंडी के आढ़तियों ने मंडी में बैठक कर सरकार से सरसों की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पानीपत नई अनाज मंडी में पिछले करीब दस दिनों से सरसों की आवक हो रही हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल पर सरसों खरीदी जा रही है। हालांकि कुछ किसानों ने तो कटाई करके सरकारी खरीद के इंतजार में सरसों को अपने घर पर रख लिया है। वहीं पानीपत अनाज मंडी में सोमवार को आढ़तियों की बैठक हुई। जिसमें आढ़तियों ने सरकार से सरसों की जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की। बैठक में हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिनेश भुक्कर, आढ़ती दूलीचंद, सुरेंद्र, निखिल, प्रवीन, रामचंद्र मलिक व राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक ने कहा कि सरसों का एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन अब सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों को मजबूरन अपनी सरसों को 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल के कम भाव पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसान सरसों को कटाई के उपरांत अपने घर या खेत में स्टोर नहीं कर सकते। मलिक ने बताया कि आढ़ती एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर पहले ही सरकार को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। वहीं अनाज मंडी प्रधान दिनेश भुक्कर ने कहा कि सरकार द्वारा सरसों की जल्द सरकारी खरीद शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों को घाटा न उठाना पडे़। उन्होंने बताया कि आढ़तियों के पास आकर रोजाना बहुत से किसान सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं पर अभी तक यह मालूम नहीं कि कब से खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed