{"_id":"623f701505da736e9253998c","slug":"mp-s-alleged-uncle-cheated-land-grab-panipat-news-knl103000153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के कथित चाचा से धोखाधड़ी, जमीन हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के कथित चाचा से धोखाधड़ी, जमीन हड़पी
विज्ञापन
पानीपत। घायल रमेश चंद भाटिया।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। खुद को एक भाजपा सांसद का अपना चाचा बताने वाले बुजुर्ग से पांच युवकों ने धोखाधड़ी कर 11 एकड़ जमीन हड़प ली। आरोपियों ने धोखे से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रजिस्टरी अपने नाम करा ली। इस संबंध में 11 मार्च को बुजुर्ग की ओर से शिकायत देने के बाद भी मामले में आज तक केस दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में पीड़ित ने मामले में एकबार फिर एसपी से गुहार लगाई है।
11 मार्च को एसपी को दी शिकायत में नारायण सिंह पार्क निवासी 80 वर्षीय रमेश चंद भाटिया ने बताया कि वह हृदय रोगी हैं। उनकी कुछ जमीन राक्सेड़ा गांव तो कुछ जमीन मोहाली में है। कुछ दिन पहले प्रवीन गाहल्याण, उसका दोस्त प्रॉपर्टी डीलर अनिल शर्मा, वार्ड-11 निवासी अनिल सैनी, सैनी कॉलोनी निवासी सुनील जाटव, इलाहाबाद निवासी राजेश कुमार उससे मिलने के लिए घर आए थे। सभी ने मिलकर कहा कि मोहाली गांव की जमीन पर जो केस चल रहा है, उसे अनिल सैनी निपटा सकता है, लेकिन इससे पहले उनके कहने पर जमीन की जीएपी किसी और के नाम करानी होगी। ऐसा बोलकर वह उसे गाजियाबाद ले गए।
रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि नशे की हालत में धोखाधड़ी से मोहाली की बजाय समालखा के राक्सेड़ा गांव की 11 एकड़ जमीन का मुख्तयारनामा अपने नाम करा लिया। इसी मुख्तयारनामे की बदौलत अपने नाम रजिस्टरी करा ली। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास पटवारी का कॉल आया, जिसने बताया कि उनकी जमीन का इंतकाल दर्ज हो रहा है। तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उसने रोकने के लिए कहा तो पटवारी ने इसके लिए तहसीलदार को शिकायत देने की बात कही। इसके बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर अनिल शर्मा व प्रवीन गाहल्याण को कॉल किया और धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने की शिकायत डीएसपी समालखा को देने की बात कही। पीड़ित ने जब समालखा डीएसपी को शिकायत देने की बात कही तो उन पर हमला किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को दी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सेक्टर-29 थाना प्रभारी रणवीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।