फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MoU with American Academy

Panipat News: अमेरिकी अकादमी के साथ एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
MoU with American Academy
पानीपत। आर्य महाविद्यालय और अमेरिका की डायमंड ड्रीम्स बेसबॉल अकादमी के साथ समझौते (एमओयू) हुआ है। अमेरिका स्थित डायमंड ड्रीम्स अकादमी के संस्थापक कंवल सरा और निदेशक बिल फ्रांसिस ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के साथ हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति ने इसकी सराहना की और इसको पानीपत की खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक बताया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों को उनके कॅरिअर को आकार, परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय हर तरीके से अपना पूर्ण सहयोग दे रहा है। जिससे कि महाविद्यालय के खिलाड़ियों का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो सकें। उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं महाविद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराई जा संके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमओयू में खिलाड़ियों को बेसबॉल जैसे खेल में अधिक से अधिक अवसरों के विषय में बारे में ज्ञात कराना तथा विभिन्न तकनीकी कौशल को सिखाना है। दोनों संस्थाएं छात्रों को विषय-विशेषज्ञों द्वारा उपयुक्त संबंधित जानकारियां साझा करेंगे। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य परियोजनाओं को संयुक्त रूप से लागू करने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक भागीदारी को कायम रखना है। जिससे विद्यार्थी खेलों में रुचि और अधिक जागृत कर सकें। डायमंड ड्रीम्स अकादमी के संस्थापक कंवल सरा ने बताया कि खेलों की शिक्षा को और बेहतर बनाने व खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए आर्य महाविद्यालय के साथ पहला एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed