फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcyclists weaving through barricades at the cut-points on Sanauli Road are causing accidents.

Panipat News: सनौली रोड पर कटों पर बैरिकेड्स से निकलते बाइक सवार बन रहे हादसों का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclists weaving through barricades at the cut-points on Sanauli Road are causing accidents.
सनौली रोड पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
पानीपत। सनौली रोड पर कटों पर लगाए गए बैरिकेड्स से निकलते बाइक सवार अन्य वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। सनौली रोड पर यातायात को सुचारू रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इससे कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। इसके बाद भी बाइक और स्कूटी सवार बाज नहीं आ रहे हैं। बैरिकेड्स के बीच में बाइक निकालने का रास्ता बनाकर बाइक सवार बाइक लेकर निकल रहे हैं। इससे सड़क पर पीछे से आ रहे वाहनों को हादसे का खतरा सताता है।
विज्ञापन

बुधवार को सनौली रोड पर जांच के दौरान देखा गया कि बैरिकेड्स के बीच से निकलने वाले बाइक सवारों के कारण अन्य वाहन चालकों को तेज गति में ब्रेक लगाना पड़ रहा है। इस कारण पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकरा जाते हैं। इससे हादसे होने का खतरा बढ़ रहा है। इस दौरान बाइक सवार और अन्य वाहन चालकों में कई जगह बहस देखने को मिली।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि कटों के बीच से निकल रहे बाइक सवार हादसों का कारण बन रहे हैं। साथ ही इससे कई बार बाइक और अन्य वाहन टकरा चुके हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से स्थिति में सुधार के लिए सड़क पर गश्त करने की बात कही है। इससे वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनौली रोड पर कांवड़ यात्रा के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सड़क पर मुख्य चौराहों के कटों को ही खोला रखा गया है। साथ ही अन्य को यातायात को सुचारू रखने के लिए बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।

सनौली रोड पर बने गहरे गड्ढे। संवाद

सनौली रोड पर बने गहरे गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed