{"_id":"666f8195cbe7f169e20f0c17","slug":"motorcycle-riding-youth-dies-due-to-car-collision-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119731-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सनौली । हरिद्वार हाईवे स्थित तामशाबाद टोल के पास शनिवार रात को एक मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
शामली के भारसी गांव निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अंकित (33) पानीपत में एक निजी कंपनी में काम करता था। अंकित शनिवार रात को ड्यूटी खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। तामशाबाद गांव टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने अंकित को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
।