{"_id":"685f0e5660ff85dfd40ba53e","slug":"motivating-the-youth-to-take-up-entrepreneurship-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139365-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
सेमिनार में उपस्थित विभु पालीवाल व शाखा के सदस्य। स्रोत : स्वयं
पानीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) में एनआईआरसी की शाखा की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया गया। एमएसएमई समिति के तत्वावधान में सेमिनार व ओपन हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व शाखा अध्यक्ष सीए सोनू गोयल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति विभु पालीवाल रहे। मंच संचालन शाखा की सचिव सीए रजनी गोयल ने किया।विभु पालीवाल ने एमएसएमई क्षेत्र में सीए पेशेवरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता सीए राज चावला ने एमएसएमई योजना, फाइनेंसिंग, टैक्स लाभ और सीए प्रोफेशन के लिए संभावनाओं की जानकारी दी।
दुकानदारों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए ओपन हेल्प डेस्क भी लगाया गया। डेस्क पर जीएसटी, एमएसएमई पंजीकरण, लोन आवेदन, अकाउंटिंग और टैक्स से संबंधित नि:शुल्क परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सीए जितेंद्र बंगा, कार्यकारी सदस्य सीए दीपक गोयल, सीए कंवरदीप सिंह, प्रदीप कुमार झा, सीए विमल परुथी व सीए जोगिंदर गाबा उपस्थित रहे।