{"_id":"0f6aa791eee0b578adafb97ad7cd8e75","slug":"mother-with-son-ate-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बेटे सहित खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने बेटे सहित खाया जहर, मौत
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के अर्जुन नगर में एक मां ने संदिग्ध हालात में अपने नौ साल के बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
जहर खाने और खिलाने का कारण लड़की की शादी के कारण घर में चल रही कलह बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में रहने वाली कमला (40) ने बुधवार तड़के खुद और नौ साल के बेटे अंकुश को जहरीला पदार्थ खिला दिया। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने अंकुश (9) को मृत घोषित कर दिया और कमला का उपचार शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद कमला ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अर्जुन नगर में भी पहुंची और जहर खाने और खिलाने के मामले की तह तक जाने का प्रयास किया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए और शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
परिजनों के अलग-अलग बयान
कमला और अंकुश की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। लेकिन परिवार के बाकी दोनों सदस्यों के इस मामले को लेकर अलग-अलग बयान हैं। सतबीर ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी पंजाब में की थी। कमला लड़की को पंजाब में भेजना चाहती थी।
लेकिन वे वहां के बजाय लड़की की शादी काबड़ी रोड पर रहने वाले एक युवक से कराना चाहते थे। इसे पर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी लड़की भी पंजाब में जाना नहीं चाहती थी। वहीं उनकी लड़की का कहना है कि उसका पिता शराब पीता था और उसकी मां उसकी हरकतों से तंग थी। इससे तंग आकर मां ने पहले अंकुश को जहर दे दिया और फिर खुद खा लिया।
इस पर पुलिस भी गंभीर है और जहर खाने के मामले को संदिग्ध मानकर रही है। सिविल अस्पताल में भी काफी देर तक परिवार के लोगों के बीच कहासुनी चलती रही। एसएचओ मॉडल टाउन योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिवार के सदस्य दोनों के शवों को लेकर चले गए।
वर्जन
अर्जुन नगर में पारिवारिक कलह के कारण एक मां ने अपने बेटे को जहर देकर खुद खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
योगेश कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत
25 दिन में ऐसी तीसरी वारदात
जिले में पहले दूसरे की हत्या कर फिर आत्महत्या की 25 दिन में तीसरी वारदात रही, जिसने शहर ही नहीं पूरे जिले को हिला दिया।
मामला नंबर एक
आठ नवंबर को ठेकेदार बलवान ने सिवाह स्थित अपने घर पर अपनी पत्नी निर्मल को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। इसमें निर्मल बच गई और बलवान की मौत हो गई। आत्महत्या करने से थोड़ी देर पहले ही बलवान ने जिमखाना क्लब में अपनी महिला मित्र सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी।
मामला नंबर दो
20 नवंबर को इसराना थाने के गांव बिजाबा में सजायाफ्ता कैदी रविंद्र उर्फ बिंद्र ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। वह हत्या के मामले में सोनीपत जेल में बंद था और पैरोल पर आया हुआ था।