{"_id":"39038ad06cff69ff8bbbcdc3d70c0dc7","slug":"mother-son-and-six-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मां-बेटा समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में मां-बेटा समेत छह घायल
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में सड़क हादसों में मां-बेटा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से कई की तबीयत नाजुक है। गोयला खुर्द में एक स्कूली बस की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
स्कूली बस की चपेट में आने से घायल
गोयला खुर्द गांव में स्कूली बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसको पीजीआई रेफर कर दिया है। गोयला खुर्द निवासी सतीश मंगलवार सुबह अपने काम के सिलसिले में बाहर जा रहा था। गांव के नजदीक एक स्कूल की बस ने उसका टक्कर मार दी। इसमें सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सतीश को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते पीजीआई रेफर कर दिया।
मां-बेटा हादसे में घायल
गोहाना रोड पर दिल्ली नहर के नजदीक सड़क हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। शिव कुमार निवासी विकास नगर मंगलवार को अपनी मां संतोष के साथ किसी काम से जा रहा था। गोहाना रोड दिल्ली नहर के पास एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी। दोनों को सिविल अस्पताल में इलाज को दाखिल कराया।
विज्ञापन
हादसे में तीन युवक घायल
जीटी रोड सूर्या होटल के नजदीक सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवक घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह जीटी रोड सूर्या होटल के नजदीक हुआ। यहां पर हादसे में सोनीपत के पबनेरा गांव निवासी सुंदर, विनोद और महेंद्र घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर तीनों को उपचार किया।