फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother of 10 month old child pushed by bike, dies

Panipat News: 10 माह के बच्चे की मां को बाइक से दिया धक्का, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mother of 10 month old child pushed by bike, dies
पानीपत/मतलौडा। शेरा गांव के पास 10 माह के बच्चे की मां को चलती मोटरसाइकिल से धक्का दे दिया गया। इससे विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता को धक्का देने का आरोप उसके पति व सास पर लगाया गया है। मतलौडा थाने की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


करनाल के पंगाला गांव निवासी राजबीर ने बताया कि वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता है। उसने अपनी छोटी बेटी नीरू (26) की शादी 11 नवंबर 2021 को लौहारी गांव निवासी साहिल के साथ की थी। शादी के बाद नीरू एक बच्चे की मां बनी। बच्चे की उम्र 10 माह है। साहिल व उसकी मां लीला देवी नीरू को परेशान करते थे। उनसे एसी, कार व पैसों की मांग की जाती थी। उन्होंने कई बार साहिल व उसकी मां लीला को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। उन्हें बुधवार शाम को फोन पर बताया कि नीरू को चोट लगी है। वह पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वे पहुंचे तो नीरू की मौत हो चुकी थी। नीरू के शव के पास कोई नहीं था। उसके हाथ पैरों में सोने-चांदी के जेवर भी नहीं थे। बताया गया कि शेरा गांव के पास नीरू की बाइक से गिरकर मौत हुई है। जबकि उन्हें शक है कि नीरू को साहिल व उसकी मां लीला ने साजिशन बाइक से धक्का दिया है। वहीं दूसरी ओर साहिल पक्ष का कहना है कि पंगाला गांव जाते समय नीरू शेरा गांव के पास बाइक से गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मतलौडा थाने की पुलिस के जांच अधिकारी सुखपाल ने बताया कि मृतका के पिता राजबीर के बयान पर आरोपी पति साहिल व उसकी मां लीला पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed