{"_id":"611acd8c8ebc3ea4b93e7197","slug":"mother-dies-after-five-days-giving-birth-to-son-family-members-allegation-on-doctor-for-carelesness-panipat-news-knl80111374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को जन्म देने के पांच दिन बाद मां की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को जन्म देने के पांच दिन बाद मां की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
बेटे को जन्म देने के पांच दिन बाद ही महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने और सही ढंग से उपचार न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं शहर थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राज नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह गंगापुरी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उन्होंने 11 अगस्त को अपनी पत्नी पूजा को शहर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 11 अगस्त को ऑपरेशन के बाद पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। डिलिवरी के बाद उनकी पत्नी का पेट कम नहीं हुआ, बल्कि और बढ़ता गया। डॉक्टरों ने दवाइयों से आराम होने की बात कहकर पत्नी को छुट्टी दे दी, लेकिन घर लेजाते ही पत्नी की हालत बिगड़ गई। उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की और समस्या के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। पत्नी की लगातार हालत बिगड़ने पर उन्होंने 15 अगस्त को एक उसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। वहीं शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची के बाद अब पत्नी को खो दिया: मुकेश
पति मुकेश ने बताया कि शादी के करीब दो साल पहले पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन बेटी नहीं बच सकी। अब उन्हें पुत्र संतान की प्राप्त हुई तो अब पत्नी ने साथ छोड़ गई। मुकेश ने बताया कि बेटा स्वस्थ है, लेकिन मासूम बच्चे के दुनिया में आते ही मां नहीं बची। अब वह ही बच्चे की मां और बाप दोनों है। वह मां की कमी नहीं होने देंगे।