फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and daughter arrested on charges of extortion.

Panipat News: वसूली करने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter arrested on charges of extortion.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भैंस बेचने का झांसा देकर यूपी के बागपत जिले के जीवाना गुलियाना गांव निवासी व्यक्ति को घर बुलाकर बंधक बनाकर वसूली करने के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सीमा और रूबी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि यूपी के बागपत जिले के जीवाना गुलियाना युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसने 17 अप्रैल को ऑनलाइन एप पर एक भैंस देखी थी। पसंद आने पर उसने भैंस के मालिक से फोन पर बात की और 70 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद उन्होंने क्यूआर-कोड भेजकर 500 रुपये जमा कराए लिए। 18 अप्रैल को वह भैंस लेने के लिए पानीपत पहुंचा तो एक युवक ने उससे संपर्क किया और आरके पुरम स्थित एक घर में ले गया। जहां पर एक कमरे में बंधक बनाकर उसके एक युवती के साथ फोटो लेकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद युवक के पास से 60 हजार रुपये नकद, दो फोन और फोन-पे के माध्यम से 6700 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों जलमाना गांव निवासी अशोक, मनोज तथा गन्नौर-सोनीपत निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सीमा और उसकी बेटी रूबी भाग थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म के आरोप
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी घर देखने के बहाने आया और जूस में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने शिकायत में बताया पति रिफाइनरी में काम करते हैं। वह अपना मकान बेचना चाहते हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया। कुछ दिन पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान देखने की बात कही। उस समय महिला घर पर अकेली थी। डीलर वहां पहुंचा। फिर जूस में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed