{"_id":"605e3fbc8ebc3ed83026d126","slug":"more-than-two-thousand-passengers-were-upset-because-two-trains-stopped-at-panipat-railway-station-panipat-news-knl65438697","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनें पानीपत रेलवे स्टेशन पर रुकने से दो हजार से अधिक यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनें पानीपत रेलवे स्टेशन पर रुकने से दो हजार से अधिक यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
More than two thousand passengers were upset because two trains stopped at Panipat railway station
- फोटो : Panipat
संयुक्त मोर्चा की ओर से भारत बंद के आह्वान को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को दो ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया ताकि यात्रियों को आगे कहीं दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान करीब दो हजार से अधिक यात्री रेलवे स्टेशन पर फंसे रहे।
इस दौरान पानीपत रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेन और 18 मालगाड़िया प्रभावित रहीं। जिसमें 10 ट्रेन 10 से 12 घंटे लेट चल रहीं थी और रेलवे स्टेशन पर रोकी गईं दो ट्रेन शाम को छह बजे रवाना की गईं। किसानों ने करनाल के पास रेलवे ट्रैक को बंद कर धरना प्रदर्शन किया, जिसके कारण शुक्रवार सुबह 7:40 पर पहुंची स्वराज एक्सप्रेस और 7:52 बजे पहुंची मालवा एक्सप्रेस पानीपत रेलवे स्टेशन रुकी रहीं। करनाल में रेलवे ट्रैक जाम किए जाने के कारण उन्हें आगे नहीं भेजा गया। दोनों ट्रेनों में सवार करीब दो हजार से ज्यादा यात्री परेशान रहे।
पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोनों ट्रेनों को रोके जाने के बाद हजारों यात्री परेशान होकर प्लेटफार्म पर उतर गए। लोग भंडारे के चक्कर में कोरोना के नियमों को दरकिनार कर प्लेटफॉर्म पर खाना खाते नजर आए। आधे से ज्यादा यात्रियों ने न तो मास्क पहन रखा था न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो पा रहा था।
विज्ञापन
इंदौर से कटरा जाने वाले 25 दोस्त भारत बंद के कारण पानीपत रेलवे स्टेशन पर फंस गए और लगभग 10 घंटे पानीपत रेलवेे स्टेशन पर ही फंसे होने के बाद शाम को 6 बजे रवाना हुए। इंदौर से वीरवार को 12 बजे चले थे। अजय, अमन, विशाल, राहुल, अक्षय, पप्पू और अन्य दोस्तों ने इस तरह के जनता को परेशान करने वाले विरोध की निंदा की।