फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Monthly meeting with non-vegetarians in the new vegetable market

Panipat News: नई सब्जी मंडी में मासाखोरों से मंथली, सात महीने से ले रहे थे 20 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Monthly meeting with non-vegetarians in the new vegetable market
पानीपत। शहर की नई सब्जी मंडी बदमाश की मंथली का नया अड्डा बन गई है। यहां मासाखोरों से हर माह 20 हजार रुपये की मंथली पिछले सात महीने से ली जा रही थी। साथ ही ई- रिक्शा खड़ी करने पर हर रोज 15 रुपये वसूले जा रहे थे। बदमाशों ने मंथली बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। 50 हजार रुपये न देने पर बदमाशों ने मासाखोरों के प्रधान को जान से मारने की धमकी तक दे दी।
विज्ञापन

सेक्टर-29 पुलिस थाना में शिकायत के तीन बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो मामला एसपी कार्यालय पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी सुरेश सैनी से प्राथमिक जांच कराई। पुलिस ने इस मामले में सिवाह गांव के विशाला उर्फ गैल्लो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णपुरा निवासी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि वह नई सब्जी मंडी मासाखोर यूनियन का प्रधान है। सब्जी मंडी में हजारों लोग सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। यहां पर बदमाशों का आतंक पिछले कई महीनों से बना हुआ है। बदमाश यहां सब्जी बेचने पर लोगों से मंथली लेते हैं। उसने आरोप लगाया कि सिवाह गांव का विशाल उर्फ गैल्लो उसके पास सात महीने पहले आया था। उसने उसको हर महीने 20 हजार रुपये मंथली देने पर सब्जी बेचने की धमकी दी। ऐसा न करने पर उसको व उसके परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। उस पर पहले भी हमला हो चुका है। इसलिए उसने उन्हें 20 हजार रुपये मंथली देना शुरू कर दिया। उसने सात माह तक उसको मंथली दी। अब उनकी मांग बढ़ गई है। वे कभी 40 तो कभी 50 हजार रुपये मंथली मांगने लगे। उसने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उसके पैर तक तोड़ने की बात कही। विशाल चार पांच युवकों के साथ मंडी में आकर मंथली लेकर जाता था। यहां ई- रिक्शा चालकों से भी ई- रिक्शा खड़ी करने के लिए प्रतिदिन के 15- 15 रुपये लिए जाते हैं। यहां डर के साये में रहना पड़ता है। उनकी पुलिस से मांग है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार करें।
विज्ञापन


बॉक्स
सेक्टर की मार्केट में भी आ चुका है मामला
सेक्टर-13-17 थाना पुलिस के अंतर्गत रेहड़ी लगाने वालों पर मंथली लेने की पहले भी घटना सामने आ चुकी है। थाना पुलिस ने उस समय कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोप थे कि उनसे बिजली और अन्य सुविधाओं के नाम पर वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-
सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल उर्फ गैल्लो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लोगों से अपील है कि अगर कोई उनसे इस प्रकार की मांग करता है तो पुलिस को शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed