फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Money was sent to Noman from many cities including Delhi

Panipat News: दिल्ली समेत कई शहरों से नोमान को भेजे गए थे पैसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Money was sent to Noman from many cities including Delhi
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान से पांच दिन से चल रही पूछताछ में कुछ अहम तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। नोमान ने जिन खातों में ट्रांजेक्शन कराई थी उनकी जांच की गई। जांच में सामने आया कि एक भी ट्रांजेक्शन पाकिस्तान से सीधे नहीं हुई। इसके लिए दिल्ली और अन्य शहरों के खातों का प्रयोग किया। अब पुलिस उन सभी खातों की डिटेल खंगाल रही है। सभी खाताधारकों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 13 मई को नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया था। पहले दिन की पूछताछ में पता चला था कि नोमान इलाही के संपर्क आईएसआई का एजेंट इकबाल काना था। इकबाल काना भी कैराना का ही रहने वाला है। नोमान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रेलवे स्टेशन और अन्य सैन्य गतिविधियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजे थे। इसके लिए नोमान को पैसे दिए गए थे। नोमान ने यह पैसे अलग-अलग खातों में मंगवाए थे। जिनमें पानीपत और कैराना के 12 खातों की डिटेल पुलिस को मिली थी। पुलिस ने इस सभी खातों की डिटेल लेकर जांच की तो पता चला कि नोमान को पैसे पाकिस्तान से नहीं भेजे गए थे। इसके लिए दिल्ली और आस-पास के शहरों के खातों का प्रयोग किया गया था। अब पुलिस उन खातों की भी जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस अब उन खाताधारकों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। जिनके कहने पर नोमान को पैसे भेेजे गए इसकी जांच करने के बाद अगली कड़ी को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
कुछ संदिग्धों के नाम भी आए सामने
पांच दिन से लगातार पूछताछ में नोमान के संपर्क कुछ संदिग्धों से भी मिले हैं। इनमें दिल्ली, सहारनपुर मुजफ्फरनगर से लेकर देहरादून तक के युवक शामिल हैं। इन सभी की डिटेल भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि इन युवकों से नोमान लंबी बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कैथल से गिरफ्तार देवेंद्र से पानीपत पुलिस करेगी पूछताछ
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि नोमान इलाही को सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को उसका रिमांड पूरा होगा। वहीं कैथल से गिरफ्तार हुए देवेंद्र को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। सोमवार को उसका रिमांड पूरा हो जाएगा। डीएसपी ने बताया कि रिमांड पूरा होने से पहले पानीपत पुलिस उससे पूछताछ करेगी। जिससे दोनों के बीच कनेक्शन का पता किया जा सके।


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed