फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mohit Sharma became youth head of All India Brahmin Federation

Panipat News: मोहित शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के युवा प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mohit Sharma became youth head of All India Brahmin Federation
पानीपत। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था इकाई परशुराम ब्राह्मण महासंस्था व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक परशुराम काॅलोनी स्थित परशुराम मंदिर में हुई। इसमें मुख्य रूप से गुरुदेव 1008 स्वामी ब्रह्मऋषि महंत श्रीनाथ महाराज व संत गाहडू लाल गद्दी से आचार्य किशोर गोस्वामी महराज पहुंचे। बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश संगठन प्रभारी कपिल शर्मा और जिला प्रधान संजय शर्मा ने महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष वरुण शर्मा से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें मोहित शर्मा को पानीपत जिला युवा प्रधान और समालखा से संजीव विशिष्ठ बिहोली को समालखा हलका प्रधान नियुक्त किया गया। संत समाज ने अपने विचारों से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला युवा प्रधान मोहित शर्मा और हलका समालखा प्रधान संजीव वशिष्ठ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्था ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में निभाएंगे। समाज की एकजुटता, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रधान संजय शर्मा, प्रदेश संगठन प्रभारी कपिल शर्मा, परशुराम मंदिर के प्रधान सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा, बनारसी दास शर्मा, मोना शर्मा, किरण शर्मा व ऋषभ शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed