फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mohit's mother did not eat food, said - bring back the son

मोहित की मां ने खाना नहीं खाया, बोली- बेटे को वापस लाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mohit's mother did not eat food, said - bring back the son
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी निवासी मोहित के पिता दिनेश व मां कविता। - फोटो : Panipat
पानीपत। रूस के हमले के बाद से सैंकड़ों भारतीय विद्यार्थी यूक्रेन में ही फंस गए हैं। गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले एमबीबीएस के छात्र मोहित भी रूस-यूक्रेन बॉर्डर के पास सुमी में फंसा हैं। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर होने की वजह से यहां बम बारी बहुत ज्यादा है। पिछले चार दिन से कभी बंकर तो कभी हॉस्टल के बेसमेंट में छिपकर जान बचा रहे हैं। मां कविता की बस एक ही रट है कि बेटे को लेकर आओ।
विज्ञापन

पिता दिनेश ने बताया कि बेटे को इस वर्ष के अंत तक भारत आना था। उन्होंने फ्लाइट की टिकट भी करा दी थी, लेकिन युद्ध शुरू होने से बेटा यूक्रेन में फंस गया है। उन्होंने बताया कि सरकार कह रही है कि वहां से निकलो और बॉर्डर पर आओ लेकिन छात्र 1400 किलोमीटर की दूरी तय करके कैसे जाएंगे। भारतीय दूतावास से लोग वहां पहुंच नहीं पा रहे। बेटे से आखिरी बार रविवार को बात हुई थी। उस समय वह काफी परेशान था। बंकर में छिपा था। उसने बताया था कि खाना नहीं मिल रहा है। टॉयलेट जाना तक मुश्किल है। इस दौरान बम गिरने की आवाज आई और सायरन बज गया। तब से बेटे से बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उधार लेकर कराई थी फ्लाइट की टिकट, रद्द हुई
पिता दिनेश ने बताया कि 25 दिसंबर को बेटे को आना था। इसके लिए उधार लेकर पहले ही टिकट करा दी थी। युद्ध छिड़ने के साथ ही टिकट भी रद्द हो गई है, जिसके रुपये भी रिफंड नहीं हुए हैं। वीडियो कॉल कर मोहित ने माता-पिता को वहां के हालात बताएं हैं। मां कविता ने बताया कि हॉस्टल के बेसमेंट में बने बंकर से सामान लेने के बाहर आना मुश्किल है। सायरन बज रहे हैं, ऐसे में खाने-पीने का सामान भी नहीं है। मोहित की मां भी चार दिन से बामुश्किल ही खाना खा पा रही हैं। वह बेटे से मिलने के परेशान हैं।

पानीपत।  गांव उग्राखेड़ी निवासी मोहित व मां कविता विलाप करती हुई।

पानीपत। गांव उग्राखेड़ी निवासी मोहित व मां कविता विलाप करती हुई।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed