{"_id":"68c865bb43efff7a7009643a","slug":"modern-x-ray-machine-reached-civil-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143782-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नागरिक अस्पताल में पहुंची आधुनिक एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नागरिक अस्पताल में पहुंची आधुनिक एक्स-रे मशीन
Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पैकिंग में रखी एक्स-रे मशीन। संवाद
- फोटो : credit
स्वीटी सांगवान
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन की मियाद पूरी हो गई है। इस मशीन से एक्स-रे मुश्किल से हो पाते थे। कई बार मशीन में कमी आने पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता था या फिर लौटना पड़ता था। अब अस्पताल में आधुनिक फीचर आधारित मशीन आ गई है। इसे मरम्मत का काम पूरा होते ही अस्पताल में इंस्टाॅल किया जाएगा जिससे मरीजों को राहत
जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की प्रतिदिन 200 से 250 तक ओपीडी होती हैं। इसमें छह रेडियोलाजिस्ट काम करते हैं। जबकि मशीन एक ही है। वर्तमान में चल रही एक्स-रे की मशीन की समय अवधि 10 साल की है। यह अब पूरी हो गई है। मशीन के पुरानी होने पर तकनीकी खामी आने लगी थी। इसके स्टाफ और मरीजों को परेशानी होती थी। विभाग ने इन सबको देखते हुए नई मशीन की मांग भेजी थी। वरिष्ठ रेडियोलॉजी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में दिन-रात 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा है। आधुनिक फीचर युक्त मशीन अस्पताल को मिली है। सबसे ज्यादा फेफड़ों के एक्स-रे के मरीज आते हैं। इसके साथ हाथ-पैर, रीढ़, पेट, हृदय, फेफड़े, और सिर के एक्स-रे आते हैं। संवाद
गंभीर मामलों में आती थी दिक्कत
जिला नागरिक अस्पताल में गोली लगने या दूसरे गंभीर मामलों में शव का पोस्टमार्टम कराते समय एक्स-रे कराया जाता है। मशीन से कई बार गोली की स्थिति का पता नहीं चल पाता था। जबकि पोस्टमार्टम के दौरान इसका पता लगाना जरूरी होता है। आधुनिक फीचर आने पर इस तरह का एक्स-रे करना आसान होगा।
विज्ञापन
अस्पताल में आधुनिक फीचर की नई एक्स-रे मशीन आ चुकी है। अस्पताल में मरम्मत का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ