फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model Town's Gail Chakkar Market in darkness, 42 out of 55 street lights out of order

Panipat News: अंधेरे में माॅडल टाउन की गाेल चक्कर मार्केट, 55 स्ट्रीट लाइटों में से 42 खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Model Town's Gail Chakkar Market in darkness, 42 out of 55 street lights out of order
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और नेताओं की अनदेखी की वजह से शहर के सबसे पॉर्श एरिया में से एक मॉडल टाउन तक अंधेरे में है। मॉडल टाउन का रिंग रोड और गोल चक्कर मार्केट पर 55 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं लेकिन इनमें से 42 खराब हैं। केवल 13 ही लाइटें चालू हैं। इस मार्केट की सड़क पर छह चौक चौराहे आते हैं। इन सभी पर टावर लाइटें तो लगी हैं लेकिन सभी बंद पड़ी हैं। नतीजन मार्केट रोड पर अंधेरा कायम है।
विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि मॉडल टाउन में शहर की क्रीमी लेयर समेत शहर के नेता भी रहते हैं। यहीं पर निवर्तमान पार्षद से लेकर मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री और पूर्व सांसद का भी आवास है। बावजूद यहां के लोग रात को अंधेरे की वजह से परेशान है।
विज्ञापन

इसे लेकर रिंग रोड मार्केट एसोसिएशन ने बार बार निगम अधिकारियों और नेताओं से इन लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी मॉडल टाउन की सड़कें रात को रोशन नहीं हो सकी हैं। जिसकी वजह से रात को चोरी चकारी जैसी अप्रिय घटनाएं भी घटित होती आ रही हैं। जिससे मार्केट के दुकानदारों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट एसाेसिएशन के महासचिव आशु दुआ का कहना है कि मॉडल टाउन की सड़कों की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। जिसकी वजह से आपराधिक तत्व दुकानों में चोरी तक कर जाते हैं। उन्होंने बताया कि रिंग रोड पर
-डॉ. एमकेके स्कूल रोड पर 8 स्ट्रीट लाइटों में से 3 ही जलती हैं। आर्य समाज भवन के बहर टावर लाइट बंद पड़ी हाेने से हमेशा अंधेरा रहता है।
गुरुद्वारा चौक के पास स्थित टावर लाइट की 6 लाइटों में से सिर्फ एक ही जलती है। लाल टंकी मार्केट में 2 टावर लाइटों में से दोनों ही बंद पड़ी हैं।
मंत्री तक लगा चुके हैं फटकार, जारी हो चुके वार्ड वाइज हैल्पलाइन, फिर भी नहीं समाधान-
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मंत्री महिपाल ढांडा निगम अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर जमकर फटकार लगा चुके हैं। एक्सईएन को संस्पेंड तक करने के आदेश दे चुके हैं। इसके बाद निगम ने जिम्मेदारी समझते हुए वार्ड वाइज हैल्पलाइन नंबर तक जारी किए। जिनमें

1 से 8 तक एसडीओ इंद्रखेड़ा-9354194846 व जेई गौरव कुमार 8708351318 को जिम्मा सौंपा गया। वार्ड 9 से 16 तक एसडीओ दीपक राणा-9728880808 व तकनीकी एक्सपर्ट हरविंद्र पंघाल 8396823075 को जिम्मेदारी दी गई और वार्ड 17 से 26 तक रिटायर्ड एसडीओ कलम सिंह मेहला 9416557804 व जेई रोहित सैनी 7988033626 को जिम्मेदारी दी गई। बावजूद समस्या बरकरार है।

इस बारे में निगम जेई रोहित सैनी ने कहा कि जल्द ही मॉडल टाउन की खराब लाइटों को चिह्नित कर ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed