फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model Sanskriti School will now study on digital board

मॉडल संस्कृति स्कूल में अब डिजिटल बोर्ड पर होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Model Sanskriti School will now study on digital board
इसराना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना में छात्रों को डिजिटल बोर्ड पर कलाकृति बना समझाते हु? - फोटो : Panipat
इसराना। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग हरियाणा निरंतर प्रयास किए कर रहा है। इसी दिशा में कक्षाओं को स्मार्टक्लास में तब्दील किया जा रहा है। इसकी शुरुआत करते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में शिक्षा विभाग ने कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगवाए गए हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावी बनेगा।
विज्ञापन

कक्षाओं में लगाए डिजिटल बोर्ड का प्रयोग करते हुए कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि शनिवार को भौतिकी प्राध्यापक विकास डागर की ओर से स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से डिजिटल शिक्षण की दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय हैं। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र ऑडियो वीडियो तरीके से डिजिटल बोर्ड से पढ़ेंगे एवं सीखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने चित्रकला विषय को रुचिकर बनाने एवं बच्चों की रुचि को बढ़ाने के लिए इसका नित प्रयोग किया जाएगा। इस विधि के छात्रों का पढ़ाई में मन भी लगेगा। अब उन्हें कठिन विषयों के भय में पढ़ने की बजाय सरल, रुचिकर व आनंदमयी माहौल में पढ़ने का अवसर मिलेगा। मलिक ने बताया कि अध्यापकों को भी डिजिटल बोर्ड का प्रयोग प्रभावी शिक्षण की ओर लेकर जाएगा। अब छात्र देखकर व सुनकर पढ़ाई कार्य करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed