फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model Sanskriti School admission date extended till May 10

मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिले की तिथि 10 मई तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Model Sanskriti School admission date extended till May 10
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे, वे अब 10 मई तक फार्म भरकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। शुक्रवार को पत्र जारी करके विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, दो मई को दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर ड्रॉ के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। अब भी कुछ स्कूलों में सीटें खाली हैं, इसलिए विभाग की ओर से दूसरे चरण में प्रक्रिया शुरू करते हुए इन्हें दाखिले दिए जाएंगे। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से बच्चों की पढ़ाई होगी। स्कूलों में दाखिले और मासिक फीस भी देनी होगी। कक्षावार विद्यालय विकास निधि के रूप में फीस ली जाएगी। खास बात यह है कि जिन विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र में आय प्रमाणपत्र 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें फीस में छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन

गत वर्ष सरकार ने प्रदेश के चयनित सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति में तब्दील किया था। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलने के बाद इन स्कूलों की अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई भी शुरू हो गई थी। जारी गाइडलाइन के अनुसार पंजीकरण केवल एक बार किया जाना है। दाखिले के लिए विद्यार्थी का जन्म प्रमाण-पत्र और रिहायशी प्रमाण-पत्र जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed