फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile shopkeeper who provided SIM to Mohit's killers arrested

मोहित के हत्यारोपियों को सिम उपलब्ध कराने वाला मोबाइल दुकानदार धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper who provided SIM to Mohit's killers arrested
पानीपत। प्रीत विहार कॉलोनी के मोहित की हत्या कराने में कवी गांव के मोबाइल दुकान संचालक का भी अहम योगदान था। दुकान संचालक ने आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल करने के लिए एक सिमकार्ड दिया था। ये सिमकार्ड किसी उपभोक्ता का चुराया गया था। इसी सिमकार्ड से आरोपियों ने ऑनलाइन मोहित की टैक्सी झज्जर के लिए बुक की थी। इसके बाद मोहित की हत्या कर उसकी गाड़ी को लूट लिया गया था। सीआईए टू ने अब आरोपी गांव कवी निवासी पंकज पुत्र भोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मोहित सोनी की बरेजा कार रसलापुर गांव से बुक की गई थी। मोहित बुकिंग पर गांव रसलापुर पहुंचा था। कार को झज्जर के लिए बुक किया गया था। इसके बाद वो लापता हो गया था। 15 अक्तूबर को मोहित के पिता राजेंद्र दयाल ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 अक्तूबर को मोहित का शव गांव रोहट के पास सड़क किनारे मिला था। मोहित की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच की और शुक्रवार को पुलिस हत्यारोपियों को सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले गांव कवी के पंकज पुत्र भोपाल तक पहुंच गई। पंकज की कुटानी रोड पर जांगड़ा मार्केट में ओम कम्युनिकेशन के नाम से है। पंकज ने पुलिस हिरासत में बताया कि मोहित की हत्या का आरोपी उसका गांव हाट, जींद निवासी राकेश है। उससे राकेश की मुलाकात सफीदो में हुई थी। पहले उसकी सफीदो में दुकान थी। अब कुछ माह पहले उसने दुकान यहां शिफ्ट कर ली थी। राकेश का उसके पास आना जाना था। राकेश ने उसे बताया कि था कि उन्हें एक गाड़ी लूटनी है। इसके लिए उन्हें एक सिम चाहिए जो किसी और की आईडी पर हो। इसी नंबर से ऑनलाइन बुकिंग करनी है। उसको लूट में हिस्सा देने का प्रलोभन दिया गया था। उसने एक उपभोक्ता के मोबाइल का कवर बदलते हुए सिम चोरी कर लिया था। इस सिम को उसने राकेश को दिया था। राकेश ने 14 अक्तूबर को मोहित की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed