फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile shopkeeper kidnapped and looted Rs 14.37 lakh

Panipat News: मोबाइल दुकानदार को अगवा कर 14.37 लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper kidnapped and looted Rs 14.37 lakh
पानीपत। विराट नगर फेज-टू निवासी एक मोबाइल दुकानदार को उसी की कार में अगवा कर तीन बदमाश उससे 14.37 लाख रुपये लूट ले गए। व्यापारी उस समय दिल्ली से पानीपत वापस लौट रहा था। बदमाश वारदात के बाद कार को तेज रफ्तार में चौटाला रोड से छाजपुर की तरफ ले जा रहे थे। यहां कार एक खंभे से टकरा गई। बदमाश कार को काला आंब के पास छोड़ कर फरार हो गए। वह पैदल ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचा और किसी के मोबाइल से अपने बेटे को वारदात की सूचना दी। इसके बाद सीआईए वन व सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विराट नगर, फेस -टू निवासी संतलाल कपूर ने बताया कि उसकी संजय चौक पर कपूर टेलीकॉम के नाम से दुकान है। वह विभिन्न कंपनियों से मोबाइल ऑर्डर पर मंगवाता है और दिल्ली के करोल बाग में दुकानों पर सप्लाई भी करता है। वह सप्ताह में दो तीन बार दिल्ली जाता है। वह शनिवार सुबह मोबाइल लेकर अपने चालक बलजीत नगर निवासी अमन के साथ करोल बाग दिल्ली गया था। वहां से मोबाइल की लगभग 14.37 लाख रुपये पेमेंट लेकर रात साढ़े नौ बजे चला था। पानीपत में जीटी रोड पर अनाजमंडी के सामने कार को पीछे से किसी के टक्कर मारने की आवाज सुनाई। चालक अमन ने कार को साइड में लगाकर रोका और पीछे जांचने चला गया। इसी वक्त काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसको पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। एक युवक कार में चालक की सीट पर बैठ गया और दूसरा उसके पास पीछे वाली सीट पर बैठ गया। इन्होंने कपड़े से मुंह बांध रखा था। इन्होंने चाकू की नोक पर उसे बंधक बना लिया। दोनों युवक उसकी कार को गोहाना रोड की ओर भगा ले गए। यहां से वह कार को यूटर्न कर वापस चौटाला रोड पर ले गए। यहां उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। सीट के नीचे रखे लगभग 14.37 लाख रुपये भी लूट लिए और उसको कार से नीचे उतार दिया। वह पैदल ट्रांसपोर्ट नगर में आया और अपने जानकार ट्रांसपोर्टर का मोबाइल लेकर अपने बेटे नवीन को कॉल की। नवीन को आपबीती सुनाई। वह एक्टिवा लेकर आया और उसे अपने साथ लेकर घर गया।
विज्ञापन


बॉक्स


उग्रा खेड़ी के युवकों ने दी कार की सूचना

रविवार सुबह साढ़े छह बजे उग्रा खेड़ी गांव के कुछ युवकों क सैर करने काला आंब जा रहे थे। उनको यहां क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। युवकों ने देखा तो कार में एक मोबाइल पड़ा था। इन्होंने कार की खिड़की खोलकर मोबाइल निकाला। संतलाल के बेटे नवीन को बताया गया कि उनकी कार काला आंब के पास खड़ी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
बदमाशों को संतलाल के बारे में थी पूरी जानकारी
जिन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनको संतलाल के बारे में पूरी जानकारी थी। संतलाल के दिल्ली से नियमित रूप से पेमेंट लाने के बारे में भी बदमाशों को पता था। बदमाशों ने कार में बैठते ही संतलाल से पूछा था कि पैसे कहां है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में संतलाल के पूर्व चालक भी शामिल हो सकते हैं । जिनको ये पता था कि संतलाल दिल्ली से पेमेंट लेकर आते हैं। अब पुलिस इस एंगल पर भ जांच कर रही है।


वर्जन-

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed