फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA's challenge to Rajya Sabha member on the issue of roads

Panipat News: सड़कों के मुद्दे पर विधायक की राज्यसभा सदस्य को चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
MLA's challenge to Rajya Sabha member on the issue of roads
इसराना। कांग्रेस विधायक बलबीर वाल्मीकि ने इसराना विधानसभा में सड़कों की स्वीकृति पर राज्यसभा सदस्य कृृष्णलाल पंवार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कृष्णलाल पंवार के विस की 19 सड़कों के प्रस्ताव पास कराने के दावों को गलत बताया है। बलबीर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव पर इन सड़कों की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बलबीर वाल्मीकि पूरे मामले पर मंगलवार को इसराना रेस्ट हाउस में पत्रकार से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विधानसभा की 19 सड़कों की मंजूरी उनके प्रस्ताव पर की है। उस पर विधायक बलबीर वाल्मीकि का नाम लिखा है। राज्यसभा सांसद दिखाए कि सूची में किस का नाम लिखा है। उन्होंने कहा कि इसराना में 19 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि हर विधायक अपने अपने हलके में 25 करोड़ तक की नई सड़कों का निर्माण करा सकते है । उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इन गावों की सड़कों की सूची भेजी थी। उन्होंने कहा कि वह हलके के विकास के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मंत्रियों से मिलते रहते हैं। इसराना के विकास के लिए विधानसभा सत्र में भी जोरदार तरीके से पक्ष रखते हैं।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर युवा हलका अध्यक्ष जसबीर जागलान, पंचायत समिति के पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार घणघस, जितेंद्र जागलान, रणजीत नंबरदार, वेदपाल पूठर, अनिल कुमार, राजू अहर, सुनील रोड़, किशन शर्मा, प्रमोद नंबरदार, बंटी कारद और विक्की कवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed