{"_id":"6aec86442e2281152607149d","slug":"mla-manmohan-bhadana-delivered-a-message-of-brotherhood-at-a-diwali-get-together-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167176-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विधायक मनमोहन भड़ाना ने दिवाली मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विधायक मनमोहन भड़ाना ने दिवाली मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
-पार्षद, सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति सदस्यों ने पहुंचकर दी दिवाली की शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड स्थित विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय पर वीरवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समालखा हलके के पार्षदों, सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने समारोह में पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों, प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इस पर्व पर सभी को अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हलके का विकास सभी के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। इसलिए जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों को आपसी तालमेल बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी से क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर समाजसेवी रेखा गोयल, वाइस चेयरपर्सन पति विकास कुहाड़, पार्षद संजय गोयल, विनोद वाल्मीकि, राजेश ठाकुर, सुरेश झंडा व अनिल रमन मौजूद रहे।
30