फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA distributed subsidy checks worth Rs 7.65 lakh to 18 beneficiaries

Panipat News: विधायक ने 18 लाभार्थियों को 7.65 लाख की सब्सिडी के चेक बांटे

Sun, 01 Mar 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
MLA distributed subsidy checks worth Rs 7.65 lakh to 18 beneficiaries
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने शनिवार को समालखा स्थित ब्लूजे टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में बिजली निगम द्वारा आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 18 लाभार्थियों को 7.65 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों को सोलर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक भड़ाना ने कहा कि सूर्य ऊर्जा असीमित और निशुल्क स्रोत है। यदि हम इसके पूरे पोटेंशियल का उपयोग करें तो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए देशभर में बड़े स्तर पर कार्य हो रहा है। राजस्थान जैसे राज्यों में बंजर भूमि पर भी सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश झंडा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed