फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   complaints

Panipat News: शिक्षा मंत्री के जनता दरबार में पहुंचीं 68 शिकायतें, 2500 को मिला रुका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
complaints
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने वीरवार को एल्डिको स्थित अपने आवास कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 68 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें लगभग 20 व्यक्तिगत थीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में समग्र शिक्षा एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी मंत्री से मुलाकात की। राज्य प्रधान डॉ. सुरजीत सिंह मलिक और जिला प्रधान सुशील सैनी के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि समग्र शिक्षा के करीब 2500 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला था। पिछले सप्ताह मंत्री के समक्ष मामला उठाने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद कर्मचारियों को बकाया वेतन मिल गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने परिषद के कर्मचारियों के लिए अलग बजट मद भी खोल दी है, जिससे भविष्य में वेतन संबंधी अड़चनें दूर होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विनोद शर्मा, सुनील मोर, अमित दलाल, बलराज, सुनील और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed