{"_id":"62363be3784ce95d7f394655","slug":"missing-girl-s-body-found-in-a-cistern-for-14-hours-panipat-news-knl1022854116","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे से लापता बच्ची का शव हौद में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे से लापता बच्ची का शव हौद में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। देव नगर में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची का शव घर से 100 मीटर दूरी पर पांच फीट गहरी हौद में पड़ा मिला। इसका खुलासा तब हुआ, जब पास के ही कुछ बच्चे हौद में होली खेलने के लिए उतरे और उनका पैर शव पर लगा। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां दो डॉक्टरों के बोर्ड ने उसका पोस्टमार्टम किया। जांच के लिए विसरा को मधुबन लैब भेजा गया गया है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देव नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया था कि 17 मार्च की शाम करीब 8 बजे उसके घर के बाहर से बैंड-बाजों के साथ होली खेलते हुए लोग पीर पर चद्दर पेशी के लिए जा रहे थे। उसकी छह वर्षीय पोती भी उन ग्रुप में शामिल बच्चों के साथ-साथ चली गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वह लौटकर आ गई। इसके बाद घर के पास ही पोती रात करीब साढ़े आठ बजे होली का उत्सव देखने चली गई थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने काबड़ी रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिनमें पोती दिखाई दी, वह अकेली थी और रो रही थी। 18 मार्च को सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से 100 मीटर दूरी पर एक हौद में बच्ची का शव मिला। उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।
वर्जन
मामले में पहले 365 की रिपोर्ट दर्ज थी, शव मिलने के बाद दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया। जांच के लिए विसरा को मधुबन लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी।