फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   missing, boy, panipat, police, haryana

एक माह बाद भी हितेश का सुराग नहीं

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
missing, boy, panipat, police, haryana
पानीपत। एक माह पहले तहसील कैंप क्षेत्र से किडनैप हुए हितेश का अब तक सुराग नहीं लगा है। न ही अपहरण करने वाले ने परिजनों के पास फिरौती के लिए दोबारा फोन किया है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और हितेश की बरामदगी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। पुलिस की चार टीमें भी इस मामले को अभी तक नहीं सुलझा सकी हैं। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले की फाइल बंद कर दी है। वह कई बार एसपी और डीएसपी से मिल चुके है। हर बार उन्हें जांच का आश्वासन दे दिया जाता है। यदि पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई होती, तो हितेश बरामद हो चुका होता। किया जा सकता था। विदित  है कि 26 जुलाई को हितेश तहसील कैंप के अशोक नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 27 जुलाई को तहसील कैंप चौकी में हितेश की गुमशुदगी दर्ज की थी। 28 अगस्त को परिजनों ने हितेश के पास फोन किया तो फोन एक व्यक्ति ने उठाया। उसने हितेश के उसके कब्जे में होने की बात कही। साथ ही छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये मांगे। पुलिस को आरोपी की लोकेशन गांव कचरौली के पास मिली। इस पर पुलिस फोर्स ने वहां छापा मारा। छह घंटे तलाश करने के बाद भी पुलिस को वहां से कुछ नहीं मिला। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रैस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed