फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miss Sanjana selected for Prerna Mahotsav

Panipat News: प्रेरणा महोत्सव के लिए कुमारी संजना का चयन

Mon, 01 Apr 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Miss Sanjana selected for Prerna Mahotsav
पानीपत। सीबीएसई की ओर से आयोजित प्रेरणा महोत्सव के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी संजना का चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेरणा महोत्सव में राज्य स्तर के चयन के लिए प्रतियोगिता 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसमें करीब 150 लड़कियों एवं 150 लड़कों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले राउंड के पश्चात 15 लड़कियों और लड़कों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। कुमारी संजना ने बताया कि निर्णायक मंडल के सामने उसने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया और उसे 13 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले अगले राउंड के लिए चयनित कर लिया गया। विद्यालय को भी अपनी इस होनहार छात्रा पर नाज है। कुमारी संजना ने कहा कि मेरी उपलब्धि का श्रेय मेरे माता-पिता और मेरे अध्यापकों को जाता है, जिन्होंने समय पर मेरा मार्गदर्शन और सहयोग दिया। विद्यालय की प्रबंधन समिति से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, वाइस चेयरमैन सीए कमल किशोर, प्रबंधक अरुण आर्य, कैशियर नरेश गर्ग, प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा, उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने उसको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed