फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mishehaved by calling for a birthday party

जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने फेसबुक महिला मित्र को डेयरी में बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
mishehaved by calling for a birthday party
किला थाना क्षेत्र में एक फेसबुक मित्र ने महिला को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने घर से बुलाया और दूध की डेयरी पर ले गया। महिला का आरोप है कि वहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई और फेसबुक मित्र और डेयरी संचालक ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले में किला थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी गत 10 साल पहले शादी हुई थी, शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने मायके में ही रह रही है। गत छह माह पहले उसकी पहलवान चौक, कुटानी रोड निवासी सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई। वह दोनों साथ घूमने फिरने लग गए। गत 25 अगस्त की रात नौ बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास एक डेयरी पर ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसी बीच विकास भी वहां आ गया। जिसके एक घंटे बाद वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढे़ 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व दोस्त विकास ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए है, कहा कि मंगलवार को शिकायत दी थी, लेकिन शुक्रवार तक पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का आरोप: महिला ने समझौते के लिए थाने में किए हस्ताक्षर
महिला के आरोप पर दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला ने थाने में लिखित में पहले शिकायत दी और उसके बाद लिखित में समझौते की एप्लीकेशन दी। महिला उन्हें झूठे केस में फंसा रही है। आरोप है कि मामला हनीट्रैप का है, पुलिस मामले की गहनता से जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 376 बी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला का शनिवार को मेडिकल कराया जाएगा।
- दलवीर सिंह, किला थाना प्रभारी।
-----------------------------
दूसरा मामला:
पति डकैती के जुर्म में जेल गया तो देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म
एक अन्य ने भी किया प्रयास, आठ साल बाद जेल से लौटने पर पति को पत्नी ने बताई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 2012 में उसका पति डकैती के आरोप में जेल चला गया था। उसके पांच बच्चे हैं जो कि 2017 में यूपी में उसके मायके में चले गए थे। बताया कि वह घर में सास के साथ रहती थी और सामने ही मकान में उसका देवर भी रहता है। जिस दिन बच्चे अपने मामा के घर गए उसी दिन देवर रात को 12 बजे आया और बारिश रूकने के बाद जाने की बात कही। इस दौरान वह अकेली थी और देवर ने उसका फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने अपनी सास को इसके बारे में बताया तो उसने देवर का साथ दिया।
एक माह का किराया, एक दिन में देने को तैयार था सास की भांजी का पति
महिला ने आरोप लगाया कि वारदात के 10 दिन बाद सास ने कहा कि उसकी भांजी का पति सादिक उसकी मदद करना चाहता है। कहा कि वह रात को आएगा और फैक्टरी लेकर जाएगा। उससे एक बार बात कर लेना। सास ने कहा कि वह भी साथ चलेगी। वह रात को आया और बाइक पर जबरदस्ती बैठाने लगा। उसने पहले सास को बाइक पर बैठने के लिए कहा, लेकिन सास नहीं मानी और कहा कि वह पैदल ही फैक्टरी आ रही है। आरोपी उसे फैक्टरी ले गया। वह भी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता है, जिसके लिए उसने एक माह का किराया एक दिन में देने की बात फैक्टरी मालिक से की, इसी दौरान पीड़िता किसी तरह वहां से भाग गई।
पति के जेल से बाहर आते ही सादिक ने उल्टा भड़काया
महिला का कहना है फरवरी में उसका पति बाहर आया, उसने पति को आपबीती नहीं बताई, ताकि घर कलेश ना हो। जिसके बाद सादिक ने ही दो माह बाद पति को उसके खिलाफ भड़काया और तलाक देने की बात कही। पति ने घर कलेश शुरू किया तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद पति ने उसका साथ दिया और देवर शौकीन व सादिक के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

वर्जन
महिला की शिकायत पर देवर व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की गहनता से जांच जारी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- दलवीर सिंह, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed