{"_id":"6481addb2466d588ee0e5bf6","slug":"misdeed-with-teenager-during-party-in-panipat-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पार्टी का झांसा दे किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म, आरोपियों के सोने के बाद छत से कूदकर भागा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पार्टी का झांसा दे किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म, आरोपियों के सोने के बाद छत से कूदकर भागा पीड़ित
Thu, 08 Jun 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:00 PM IST
सार
सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक नगर में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे ने सात जून को उसे घर आकर बताया कि छह जून की शाम चार बजे उसका दोस्त विकास घर से घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। विकास ने कहा कि आज ड्यूटी पर नहीं जाएंगे, कमरे पर ही चलेंगे, वहां खाएंगे-पीएंगे और मस्ती करेंगे।
विज्ञापन
किशोर के साथ कुकर्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान तीन युवकों ने 17 वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, चेहरे पर दांत से काटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ देर बाद आरोपी सो गए तो किशोर छत से कूदकर अपने घर पहुंचा और पिता को आपबीती बताई। पिता ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें : आतंकी अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार: NIA की दबिश के दौरान हाथ आया गगनदीप, हथियारों की तस्करी में करता था मदद
विज्ञापन
सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक नगर में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके पांच बच्चे है, जिनमें तीन बेटे और दो बेटी है। उसके तीसरे नंबर के 17 वर्षीय बेटे ने सात जून को उसे घर आकर बताया कि छह जून की शाम चार बजे उसका दोस्त विकास घर से घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। विकास ने कहा कि आज ड्यूटी पर नहीं जाएंगे, कमरे पर ही चलेंगे, वहां खाएंगे-पीएंगे और मस्ती करेंगे। जब दोनों वहां पहुंचे तो वहां कमरे पर पहले से बूरा और विकास नाम के दो लड़के मौजूद थे। चारों ने वहां पार्टी की। इसी बीच विकास उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके चेहरे पर दांतों से काट दिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने उसके साथ कुकर्म किया।
रात को पीड़ित किसी तरह छत कूदकर वहां से भाग निकला और घर पहुंच कर आपबीती बताई। जिसके बाद उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी और बेटे को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर पुलिस संग मिलकर किशोर का मेडिकल कराया और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
किशोर के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट-4, 377, 323 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना