{"_id":"6481880ac1929b213706fdaa","slug":"nia-arrested-gagandeep-singh-miti-close-aide-of-terrorist-arsh-dala-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार: NIA की दबिश के दौरान हाथ आया गगनदीप, हथियारों की तस्करी में करता था मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार: NIA की दबिश के दौरान हाथ आया गगनदीप, हथियारों की तस्करी में करता था मदद
Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:20 PM IST
सार
गगनदीप सिंह डल्ला और पीटा के लिए काम कर रहा था और सीमा पार से हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहा था। वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने के एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा बेस्ड आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और फिलीपींस बेस्ड मनप्रीत सिंह पीटा के करीबी सहयोगी गगनदीप सिंह उर्फ मिती को गिरफ्तार किया है। मिती को एनआईए ने मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। एनआईए की कार्रवाई के तहत अर्श डल्ला और मनप्रीत पीटा द्वारा संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट और नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाला पांचवां व्यक्ति है।
एनआईए ने 20 अगस्त, 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने इससे पहले फरवरी 2023 में गंगानगर से लकी खोखर उर्फ डेनिस, 18 मई, 2023 को मोगा के जस्सा सिंह और मोगा के अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी को गिरफ्तार किया था। फिरोजपुर के अमरीक सिंह को 19 मई, 2023 को नई दिल्ली एयरपोर्ट से उठाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Mann Vs Sidhu: दो शादियों पर चल रही जुबानी जंग में कूदी सिद्धू की पत्नी, मान से कहा-अपने तथ्य जांचिए
गगनदीप सिंह डल्ला और पीटा के लिए काम कर रहा था और सीमा पार से हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहा था। वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने के एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा था। केटीएफ की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डल्ला और पीटा भारत में लगातार नए कैडरों की भर्ती कर रहे हैं। वे केटीएफ के स्वयंभू प्रमुख हरजीत निज्जर के इशारे पर काम कर रहे हैं जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है और जिसे जुलाई 2020 में MHA द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से धन जुटा रहे हैं, और सीमा पार हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
National Investigation Agency (NIA) has arrested Gagandeep Singh alias Miti, a close aide of two foreign-based operatives of the banned Khalistan Tiger Force (KTF), namely Canada-based Arshdeep Singh alias Arsh Dala and Philippines-based Manpreet Singh and Peeta.
— ANI (@ANI) June 8, 2023