फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Miscreants looted mobile and purse from the worker

Panipat News: श्रमिक से बदमाशों ने लूटा मोबाइल व पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted mobile and purse from the worker
पानीपत। भैंसवाल गांव के पास फैक्ट्री जा रहे श्रमिक को रोककर चार बदमाशों ने उसकी पिटाई की। बदमाशों ने श्रमिक से मोबाइल व उसका पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये थे। श्रमिक ने इस वारदात की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बरसत रोड पर भैंसवाल गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बराना गांव के पास किराए पर रह रहे गोविंद कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव खनापुर का रहने वाला है। वह बरसत रोड पर भैंसवाल गांव के पास स्थित एमएस फैक्ट्री में काम करता है। वह वीरवार रात नौ बजे अपने कमरे से फैक्ट्री में नाइड ड्यूटी पर जा रहा था। भैंसवाल गांव से थोड़ा पहले उसको चार युवकों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की गई। उससे मोबाइल व पर्स छीन लिया। उसके पर्स में चार हजार रुपये थे। इसके अलावा उसके कागजात थे। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed