फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor found hanging under suspicious circumstances, dies

Panipat News: नाबालिग संंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Minor found hanging under suspicious circumstances, dies
पानीपत। सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। किला थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोहिल (17) मूल रूप से बापौली के गोयला खेड़ा गांव का था। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ वार्ड आठ में रहता था। वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा था और सनौली रोड पर बाइक रिपेयरिंग का काम सीखता था। वह शनिवार रात को भी अपने दोस्तों से मिला और हंसी खुशी घर चला गया। उसके पिता राजेश दूध की डेयरी पर काम करते हैं। वे रात की ड्यूटी के बाद सुबह अपने घर लौटे तो उनका बेटा सोहिल फंदे से लटका मिला। जांच अधिकारी शक्ति राठी ने बताया कि अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed