{"_id":"6924b556681a3fdfff07704f","slug":"minor-arrested-for-car-theft-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147671-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गाड़ी चोरी के आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गाड़ी चोरी के आरोपी नाबालिग को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना पुलिस सेक्टर 13/17 ने अंसल स्थित एक घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी करने के मामले में एक नाबालिग चोर को रविवार को सेक्टर-18 कट के नजदीक ड्रेन के पास से संरक्षण में लेकर गिरफ्तार किया। उससे चोरी की क्रूजर बरामद कर ली है।
थाना पुलिस सेक्टर 13/17 की प्रभारी किरण ने बताया कि सींक गांव के जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रिफाइनरी में उसने अपनी क्रूजर गाड़ी लगा रखी है। कंपनी ने अंसल में गेट नंबर तीन के पास एक मकान किराये पर लिया है। रात को क्रूजर गाड़ी उक्त मकान के बाहर खड़ी कर अंदर कमरे में आराम कर रहे थे। 21 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे उठकर मकान के बाहर की तरफ देखा तो गाड़ी नहीं मिली। अज्ञात चोर रात के समय क्रूजर गाड़ी को चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसमें बालिग आरोपी से चोरी की क्रूजर गाड़ी बरामद की गई। नाबालिग आरोपी ने क्रूजर गाड़ी चोरी कर पेप्सी पुल के नजदीक जीटी रोड के साथ लगती झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की थी। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया उसने खाने पीने के शौक पूरा करने के लिए गाड़ी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरी की क्रूजर गाड़ी बरामद कर पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।