फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister lashed out at officers, orders to suspend XEN

Panipat News: अफसरों पर बरसे मंत्री, एक्सईएन को निलंबित करने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Minister lashed out at officers, orders to suspend XEN
पानीपत। शहर के लंबित विकास कार्याें, पीने के पानी की किल्लत, प्रॉपर्टी टैक्स की समस्याओं और स्ट्रीट लाइटों की परेशानियों को लेकर वीरवार को पंचायत राज्य मंत्री एवं ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा निगम अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने इन सभी मुद्दों पर बैठक के लिए सभी अधिकारियों को विश्राम गृह में तीन बजे बुलाया था। जिसमें सभी अधिकारी तो पहुंच गए लेकिन स्ट्रीट लाइट एवं इलेक्ट्रिकल एक्सईएन गोपाल कलावत नहीं पहुंच पाए। वहीं शहर के निवर्तमान पार्षदों ने मंत्री के सामने स्ट्रीट लाइटों की समस्याएं रखी। जिस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने निगम आयुक्त को एक्सईएन गोपाल कलावत को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री इलेक्ट्रिकल विंग के एसडीओ और जेई पर भी जमकर बरसे। एसडीओ ने कहा कि उनके पास रोहतक का भी अतिरिक्त कार्यभार है। निगम आयुक्त ने भी एसडीओ का फेवर लिया। जिस पर मंत्री इलेक्ट्रिकल विंग के जेई गौरव को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर में लगने वाली नई लाइटों को जल्द से जल्द लगवाएं और पुरानी खराब लाइटों को ठीक करवाएं। इसके बाद मंत्री ने शहर में पीने के पानी की स्थिति के बारे में पार्षदों और अधिकारियों से विचार विमर्श किया। पार्षदों ने शहर मे पीने के पानी की किल्लत बताई। जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि शहर में कहीं भी पीने के पानी की किल्लत नहीं है। इस पर पार्षद और अधिकारी आमने सामने हुए तो मंत्री महिपाल ढांडा ने निगम एक्सईएन राजेश कौशिक और एसडीओ राकेश शर्मा को भी खूब खरी खरी सुनाई। मंत्री ने आदेश दिए कि शहर में कहीं भी पीने के पानी की समस्या न रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने शहर में चल रहे और लंबित विकास कार्याें की अधिकारियों से जानकारी ली। मंत्री ने पूछा कि टेंडर और वर्क ऑर्डर होने के बाद भी ठेकेदार काम शुरू क्यों नहीं कर रहे हैं। जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि उनका भुगतान नहीं हुआ है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी का बकाया भुगतान करें और काम शुरू करवाएं। शहर में कोई भी काम लंबित नहीं रहना चाहिए। इस वक्त शहर में करीब 50 विकास कार्य रुके हुए हैं। जिनका निगम को करीब 25 से 30 करोड़ का भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर लिंक डी लिंक की समस्याओं पर अधिकारियों से जवाब तलब किए। पिछले करीब दो माह से बंद लिंक डी लिंक पर डीएमसी से ब्योरा मांगते हुए उनको भी खूब सुनाई। उनके साथ प्रॉपर्टी टैक्स सुपरिंटेंडेंट और टैक्स इंस्पेक्टर से उनकी कार्यप्रणाली पर भी मंत्री खूब भड़के। मंत्री ने कहा कि चाहे अलग से ओर अधिकारी नियुक्त करें लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स की जटिलता को सुगम बनाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। बैठक में निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एक्सईएन राहुल पूनिया, प्रदीप कल्याण, राजेश कौशिक, एसडीओ राकेश शर्मा, अर्पित बुधवार, जेई अजय छौक्कर, गौरव समेत निवर्तमान पार्षदों में अशोक कटारिया, अंजलि शर्मा, पवन गोगलिया, राजपाल आदि मौजूद रहे।


बॉक्स


ग्रामीण क्षेत्र की 30 फुट से चौडी सड़कों का करें जीर्णोद्धार
मंत्री महिपाल ढांडा ने निगम अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी सड़कें 30 फुट से चौड़ी हैं उनका जीर्णोद्धार करें। इन पर डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएं। इन सड़कों को सुंदर और साफ सुथरा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed