फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister arrived late by 43 minutes, solution to only four

Panipat News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 43 मिनट देरी से पहुंचे मंत्री, चार का ही समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Minister arrived late by 43 minutes, solution to only four
पानीपत। सामाजिक न्याय और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी जिला कष्ट निवारण समिति की अपनी पहली ही बैठक में करीब 43 मिनट देरी से पहुंचे। शिकायतकर्ताओं काे न्याय न मिलने पर इंतजार का कष्ट और बढ़ गया। दरअसल मंत्री 12 में से मात्र चार का ही समाधान कर पाए। बाकी आठ को मामला समझकर समाधान करने को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने टीडीआई सिटी के मालिक पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने के साथ बैठक न पहुंचने पर बीडीपीओ मतलौडा और डीटीपी के मामले में पूरी रिपोर्ट ली। मंत्री ने सच्चाई जानने के लिए बीडीपीओ के हाईकोर्ट जाने संबंधित समन वहीं पर मंगवाए। वहीं डीटीपी को लेकर बाकी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति की बैठक के लिए अवकाश न लिया जाएं। अगर ज्यादा जरूरी है तो यह उपायुक्त के संज्ञान में होना चाहिए। उन्होंने साथ ही झूठी शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का समय दोपहर बाद दो बजे का था। वे 2:43 बजे बैठक में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले समिति के सदस्यों को कुर्सी मिलने की जानकारी और परिचय किया। खंडरा निवासी रमेश चंद की शिकायत पर डीडीपीओ मनीष ने अपनी रिपोर्ट रखी। बीडीपीओ के न मिलने पर उनके हाईकोर्ट में तारीख संबंधित समन मंगवाकर देखे। उन्होंने कहा कि यहां तक शिकायत लेकर आना बहुत मुश्किल है। अधिकारी संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करें। उन्होंने तत्कालीन सरपंच से 21.60 लाख रुपये की रिकवरी करने को सही बताया। इसके साथ प्रशासन द्वारा 21 प्रतिशत ब्याज वसूलने और पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कौशिक वासी बाल जाटान की आईओसीएल से संबंधित दूसरी शिकायत रही। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी जमीन दी थी। उसकी गाड़ी लैंड लूजर कोटे के तहत रिफाइनरी में लगाई जाएगी। अधिकारियों ने ठेकेदार के माध्यम गाड़ी लगा दी। आईओसीएल के प्रतिनिधि अधिकारी इस पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। मंत्री ने उनके खिलाफ कार्रवाई कराने और अगली बैठक में उच्चाधिकारी को बुलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर शहरी विधायक प्रमोद विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, समिति के सदस्य सुरेश सैनी, ईश राणा, डॉ. हेमा रमन, कृष्ण आर्य, संजीव दहिया, रविंद्र भाटिया, लोकेश नांगरू, दीपक सलुजा, अतर सिंह, अनीता चावला व बिमल बंसल उपस्थित रहे।

बॉक्स

पिता भावुक हुए तो मंत्री ने पानी पिलाया
राजाखेड़ी गांव वासी बिजेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक प्राइवेट अस्पताल में जन्म के कुछ घंटे बाद उसका बेटा बदल लिया गया। जबकि उसको मृत बच्चा दे दिया। उन्होंने इसमें डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। पिता को भावुक होने पर मंत्री ने उनको कुछ देर बाहर बैठकर पानी पीने और आराम करने की कहकर भेज दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसके लिए मंत्री ने बड़ी गंभीरता से शिकायतकर्ता की बात को सुना और इस मामले को अगली बैठक में तथ्य सहित लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि चिकित्सक की बात सुनी है। अगली बैठक में परिवार के सदस्यों को सुनकर इस पर फैसला लिया जाएगा।


सौदापुर पुलिया सीधी बनने पर बाईपास का करेगी काम
निगम के वार्ड-21 पार्षद संजीव दहिया ने शोंधापुर से सौदापुर गांव तक सड़क पर थर्मल की पुलिया को सीधा करने की मांग रखी। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि समिति सदस्यों को ही शिकायत लगानी पड़ रही है तो यह हिम्मत की बात है। संजीव दहिया ने कहा कि नहर बाईपास रोड पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। ऐसे में इस सड़क को गोहाना रोड, जाटल रोड और असंध रोड को जोड़ने के लिए बाईपास के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से इसमें तय समय देने की कही। शहरी विधायक प्रमोद विज ने उठकर इसे नगर निगम के माध्यम बनाने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी इसकी एनओसी देगा और निगम अधिकारी इसको 21 दिन में निर्माण शुरू करना तय करेंगे। मंत्री ने पूर्व पार्षद द्वारा लोगों की समस्या उठाने की सराहना भी की।


अंडरपास निर्माण के लिए अलग कमेटी बनाएं
नगर निगम की पूर्व पार्षद प्रमोद देवी ने फाटक नंबर 51 डी पर अंडरपास निर्माण का काम करीब ढाई वर्ष से लटका होने की शिकायत दी। उनका कहना है कि आजाद नगर व राज नगर के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह सामाजिक कार्य है आपस में मिलकर इस विवाद को सुलझाया जाए और अगली बैठक में इस पर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षदों में टकराव है तो उनको पीछे हटाकर स्थानीय लोग एक कमेटी बना लें। कमेटी इसके लिए रास्ता दे। मंत्री ने एक फैक्ट्री में आग लगने के मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि फैक्ट्री के मालिक को सहानुभूति पूर्वक अगली बैठक में बुलाया जाए और उनका सहयोग किया जाए ताकि वह अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें। गांधी मंडी निवासी वीरेंद्र की शिकायत रामनिवास तायल द्वारा गली के हिस्से को करीब 10 फीट ऊंचा उठाकर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed